गुरुवार, 16 सितंबर 2021

जानिए कौनसी राशि के व्यक्ति को नहीं करना चाहिए ये कार्य, पंचांग एवँ राशिफल



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 16 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी सुबह 09:36 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा 17 सितम्बर प्रातः 04:09 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - शोभन रात्रि 10:32 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:05 से शाम 03:37 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:27* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:39*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *16 सितम्बर 2021 गुरुवार को सुबह 09:37 से 17 सितम्बर, शुक्रवार को सुबह 08:07 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 17 सितम्बर, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l**

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..


 📖 

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏


पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद



दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए दौड़ते नजर आएंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं दूसरे इसे आपका स्वार्थ ना समझें, इसलिए आज दूसरों के साथ-साथ अपने कामों को भी प्राथमिकता दें। आज आपको कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है, जिसके पूरा होने में आपको विलंब हो, क्योंकि यदि ऐसा कोई कार्य किया, तो वह पूरा नहीं होगा। संतान की प्रगति को देख आज मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई शुभ समाचार देकर जाएगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार की प्रगति को देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे ईशा करेंगे, लेकिन परेशान ना हो, वह आपस में ही लड़का नष्ट हो जाएंगे और आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी और आज आपको किसी भी देश में रह रहे परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रॉपर्टी के मामले में कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जो आपको भरपूर लाभ देकर जाएगी। यदि कहीं निवेश करने का मन हो, तो आज दिल खोलकर करें, क्योंकि भविष्य में उसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने किसी मित्र की चिंता सता सकती है, जिसकी आप हर संभव मदद भी करेंगे। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए नए कार्य को करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। यदि आज आप कोई घर व दुकान खरीदना चाहते हैं, तो आज आप उसे खरीदने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और आपको प्रसन्नता होगी। परिवार के सदस्य आज आपकी प्रगति देखकर आपके लिए कोई छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में आप संतुष्ट रहेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा और आज आप यदि किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्यस्थल में भी कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा, लेकिन आज आपको अपने घर व नौकरी या व्यवसाय आदि मे किसी से कोई वाद-विवाद पनपता है, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकती है। आज आप लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे, जिसका आपको लाभ होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज का काफी समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे और बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। दान पुण्य के करने से आपके यश में वृद्धि होगी। आज आप मन से काफी पॉजिटिव रहेंगे। आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपके अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आज यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आपको अपने व्यापार में यदि धन लाभ कम भी होगा, तो आपको उससे संतोष होगा और आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने बॉस से संबंधों में सुधार होगा। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मौज बहार का दिन रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप सामाजिक कार्या में योगदान के लिए भी आगे आएंगे, जिससे लोग आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपका अपने पिताजी से कोई विवाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको उनकी बात सुननी व माननी चाहिए। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह भी आज कर सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की वजह से आपके परिवार में खुशियां आएंगी, जिसके कारण परिवार के सदस्यों से यदि कोई अनबन थी, तो वह भी समाप्त होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन यदि आज आप किसी को धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उनके वापस आने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई बात बनें, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ अधिक व्यस्तता लेकर आएगा। आज आपको अपने सभी कार्य को पीछे रखकर अपनी धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी, तभी आप अपने व्यवसाय की गति को तेज कर पाएंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रह जातकों को आज अपने कार्य पर ही फोकस करना होगा, नहीं तो जल्दबाजी के कारण वह अपना काम बिगाड़ सकते हैं, जिसके कारण उन्हें अधिकारियों से डाट खानी पड़ सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन के लिए सुखद समय रहेगा। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि आपने आज अपने बिजनेस में अपने पार्टनर की सलाह से किसी निर्णय को लिया, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है, इसलिए अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर ही कार्य करें।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने घर को रिनोवेट कराने के लिए भी कोई धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके घर घरेलू स्तर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...