मंगलवार, 17 अगस्त 2021

इस स्कूल को रोटरी क्लब ने दिया तोहफा


मुजफ्फरनगर । मंगलवार   को  रोटरी  क्लब  मुज़फ्फरनगर  मिडटाउन   द्वारा   ग्लोबल  ग्रांट  1524268  के  अंतर्गत   एक  वाटर कूलर व् इ लर्निंग सेंटर का  निर्माण  प्राथमिक विद्यालय  सलेमपुर  चरथावल ,मुज़फ्फरनगर  में  किया  गया।  जिसके  मुख्य  अतिथि  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल जी है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल ने  क्लब  के  कार्यो  की  प्रशंसा  की  और  क्लब  को डिस्ट्रिक्ट  3100  में  सर्वश्रेष्ठ  क्लब  का  दर्जा  दिया।  क्लब  अध्यक्ष  राकेश राठी ने  बताया  की  रोटरी  क्लब मुज़फरनगर  मिडटाउन  समाज  के  क्षेत्र  में  ऐसे  भी  कार्य  करता  रहेगा। वरिष्ठ  रो  सुनील  अग्रवाल   ने  बताया  की  क्लब  आगे  भी  स्कूलों  में इस तरह के कार्य करता रहेगा । क्लब  द्वारा  विद्यालयों   के  बच्चों  को  100  किताबें   बाटी  गयी ।  इस ई लर्निंग सेंटर व वाटर कूलर को  लगाने में  विशेष  सहयोग  रो सुनील  अग्रवाल, रो कौशल कृष्ण,  रो  उमेश  गोयल,  रो  रमेश  मिश्रा, रो  राकेश राठी व  समस्त  रोटरी  क्लब  मिडटाउन  परिवार रहा  है।  कार्यक्रम  को  सफल  बनाने  में  विशेष  सहयोग  कॉलेज  प्रिंसिपल श्री विष्णुदत्त त्यागी व विद्यालय  के  समेत  स्टाफ  और  बच्चों  का  रहा।  क्लब  सचिव  रो  कौशल कृष्ण  ने   आने  वाले  सभी  रोटेरियन   साथियो  का  आभार  व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...