मंगलवार, 24 अगस्त 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 24 अगस्त 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 24 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 04:04 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद रात्रि 07:48 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - सुकर्मा सुबह 07:00 तक तत्पश्चात धृती*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:51 से शाम 05:26 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:21* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:00* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मंगलागौरी पूजन*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कजरी तीज* 🌷

🙏🏻 *भाद्रपद मास के तीसरे दिन यानी भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार श्रावण मास तृतीया तिथि) इस बार (25 अगस्त, बुधवार) विशेष फलदायी होती है, क्योंकि यह तिथि माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन भगवान शंकर तथा माता पार्वती के मंदिर में जाकर उन्हें भोग लगाने तथा विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन कजरी तीज का उत्सव भी मनाया जाता है। कजरी तीज को सतवा तीज भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को फूल-पत्तों से सजे झूले में झुलाया जाता है। चारों तरफ लोक गीतों की गूंज सुनाई देती है।*

🙏🏻 *कई जगह झूले बांधे जाते हैं और मेले लगाए जाते हैं। नवविवाहिताएं जब विवाह के बाद पहली बार पिता के घर आती हैं तो तीन बातों के तजने (त्यागने) का प्रण लेती है- पति से छल कपट, झूठ और दुर्व्यवहार और दूसरे की निंदा। मान्यता है कि विरहाग्नि में तप कर गौरी इसी दिन शिव से मिली थी। इस दिन पार्वती की सवारी निकालने की भी परम्परा है। व्रत में 16 सूत का धागा बना कर उसमें 16 गांठ लगा कर उसके बीच मिट्टी से गौरी की प्रतिमा बना कर स्थापित की जाती है तथा विधि-विधान से पूजा की जाती है।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

👉 *25 अगस्त 2021 बुधवार को संकष्ट चतुर्थी है (चन्द्रोदय रात्रि 09:10)* 

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*

🙏🏻 *- 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷

🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*

📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 

🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*

➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*


📖 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

पंचक


: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष



सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021


 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने माता पिता की सभी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे उनके लिए यश मे वृद्धि होगी। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि ऐसी स्थिति पैदा हो, तो आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान भी दिलवाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिससे उनके हर रिश्ते में मधुरता आएगी। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सेहत के लिए कुछ नरम गरम रह सकती है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उसमें लापरवाही तो वह आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से व्यवसाय में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आप से आगे निकलने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग मार्ग आज प्रशस्त होगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपके भाई व बहनों से कोई विरोध चल रहा है, तो वह तो वह भी आज समाप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आपका मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आज आपको अनैतिक गतिविधियों से भी चलना होगा और अपनी सामाजिक गतिविधियो का ध्यान रखना होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आज आप अपनी किसी समस्या के लिए अपने पिता से यदि आज कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो वह आपकी परेशानियां काफी हद तक सुलझ जाएंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। यदि संतान पक्ष के विवाह में कोई परेशानी आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपका प्रिय आपके व्यापार में आपके सामने कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। आज शुभ कार्यों पर भी काफी धन व्यय करेंगे, लेकिन यह आप को ध्यान में रखकर करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है और विरोधी भी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचते नजर आएंगे, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो आप किसी परेशानी में आ सकते हैं। यदि आपका आपनू रिश्तेदारों से लंबे समय से कोई विवाद चल रह था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप यदि किसी से कर्जा लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें, क्योकि उसे चुका पाना बहुत मुश्किल होगा। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसे सुनकर आप का मन दुखी होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज आपके कार्यक्षेत्र के प्रतिनिधि भी आज आपका सिरदर्द बने रहेंगे, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। आप किसी सरकारी नौकरी में है, तो आज आपको वेतन वृद्धि मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। दैनिक व्यापार को भी आज धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज धन की प्राप्ति के मार्ग में आज कुछ बाधा आ सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उसे छोड़कर आगे बढ़ना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आंशिक लाभ देने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में किसी गलत निर्णय के कारण किसी परेशानी में आ सकते हैं, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योकि वह आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपने लंबे समय से किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान से राहत मिलेगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चुनौती पुर्ण होगा। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में जुट कर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज नौकरी में अपनी वाणी के मधुरता के कारण आप किसी बड़ी समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेगे, जिसके कारण आज आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार में यदि भाई बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी परिचित की मदद से आज समाप्त होती दिख रही है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आज आप किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना ले क्योंकि उसे वापस दे पाना बहुत मुश्किल होगा और अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, तो यदि कोई कष्ट हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें। व्यापार में आज आपको अचानक से कोई बड़ा ऑर्डर ले सकता है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज सामाजिक कार्यों के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आपका कोई जमीन जायदाद संबंधी वाद विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी खर्चा ज्यादा होगे, लेकिन आपको अपने खर्चे पर लगान लगानी होगी। रोजगार की दिशा मे कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जो उनके रोजगार में आ रही बाधा को दूर करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपुर मात्रा मे मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी आज अपने भविष्य के बारे में कोई खास निर्णय लेंगे, जिसमें उनको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। रोजगार व नौकरी करना जातकों को आज अपने अधिकारियों से कहासुनी हो सकती हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातको को आज इस महिला मित्र से सफलता मिल सकती है। आज आप अपने सभी कार्य करने की पूरी करने की कोशिश करेंगे। आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। आज आप अपने व्यापार की किसी नई योजना को चलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। भाई बंधुओं से यदि कोई बात चल रही थी, तो वह आज सुलझ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्पन्न होने वाला है। आज यदि आप अपने बिजनेस में नए कार्यों में निवेश के लिए अधिक धन खर्च करेंगे, तो उसका आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपको कोई समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान पर संयम बरतें। प्रेम जीवन में आज मधुरता आएगी। आज आप अपने किसी अतिथि के घर तस्वीर लेकर जा सकते हैं। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं,तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आज आपको लोगों से मुलाकात का लाभ भी अवश्य मिलेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...