बुधवार, 21 जुलाई 2021

रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश जी क्या कहते हैं आपकी राशि के अनुसार, जानिए



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 21 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - द्वादशी शाम 04:26 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा शाम 06:30 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - ब्रह्म शाम 04:12 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:09* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:20* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, वामन पूजा, जयापार्वती व्रतारम्भ (गुजरात)*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 21 जुलाई, बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसे करें सुबह की शुरुआत गुरुपूनम के दिन* 🌷

➡ *23 जुलाई 2021 शुक्रवार को गुरुपूनम है ।*

🙏🏻 *इस दिन सुबह बिस्तर पर तुम प्रार्थना करना : ‘‘हे महान पूर्णिमा ! हे गुरुपूर्णिमा ! अब हम अपनी आवश्यकता की ओर चलेंगे । इस देह की सम्पूर्ण आवश्यकताएँ कभी किसी की पूरी नहीं हुर्इं । हुर्इं भी तो संतुष्टि नहीं मिली । अपनी असली आवश्यकता की तरफ हम आज से कदम रख रहे हैं ।''*

🙏🏻 *उसी समय ध्यान करना । शरीर बिस्तर छोड़े उसके पहले अपने प्रियतम को मिलना । गुरुदेव का मानसिक पूजन करना । वे तुम्हारे मन की दशा देखकर भीतर-ही-भीतर संतुष्ट होकर अपनी अनुभूति की झलक से तुम्हें आलोकित कर देंगे। उनके पास उधार नहीं है, वे तो नगदधर्मा हैं ।*

🙏🏻 *- 


📖 * 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपको सिद्धि दिलवाने वाला रहेगा। ऑफिस में आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, और आपके अधिकारी भी आपको सहयोग देगे। यदि कोई आपका सरकारी कार्य लटका हुआ है, तो उसमे किसी कागजात की कमी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन सायंकाल के समय उसमें सुधार होगा। आज आप विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका शुभ कार्य में व्यतीत होगा। आज आप किसी मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसको करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन यदि आपका कोई आवश्यक कार्य है, तो उसक लिए समय अवश्य निकालें। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आज पारिवारिक सदस्य मित्र और रिश्तेदारों की आपको आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, जिसे करने में आप बिल्कुल नहीं सोचेंगे, लेकिन मदद करते समय आपको अपनी बचत को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका अच्छे कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने किसी सहयोगी की मदद करेंगे। ऑफिस में टीम वर्क के जरिए काम करके ही आज आपको सफलता मिल पाएगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आपको धन संबंधी समस्याएं चल रही थी, तो वह भी अब धीरे-धीरे समाप्त होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक होगा। लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि पहले से कोई इलाज चल रहा हो, तो दवाइयों में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें। आर्थिक रूप से आज दिन उलझन भरा रहेगा। भाइयों के साथ यदि संबंधों में कुछ तनाव चल रहा था, तो उसमें सुधार होगा। यदि आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। आज बहन के विवाह में आ रही बाधा किसी परिजन की मदद से दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रह सकता है। आज आप आलस के चक्कर में अपने कार्य को आगे के लिए टाल सकते है, जिसके कारण आपको कुछ कार्यों से नुकसान हो सकता है। यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे थे, तो जाने से पहले अपनी आवश्यक वस्तुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला दिलाने की सोच रहे थे, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थीयो को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपके परिवार में कोई कलह पनप रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य इसमें आपकी मदद करेंगे। आज आप अपने भविष्य की योजनाओं पर अपने माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा भाग दौड़ करने से आज आपको कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। आज आप अपने मित्रों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर मुलाकात कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में आज आपकी पुरानी योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपको अधिक धन लाभ दिलवाएगी, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप को अपने भविष्य की चिंता कम होगी, लेकिन आज आप के कुछ नए शत्रु भी बन सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आज परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज पार्टी का प्लान कर सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटे कर रहना होगा, तभी सफलता प्राप्त हो पाएगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पिताजी के सहयोग की आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य मंजूरी दे सकते हैं। सायंकाल का समय आपका मनोरंजन के कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कोई अच्छा समाचार मिलने से आपके मन की निराशा खत्म होगी, जिसके कारण आप अधिक परिश्रम से कार्य करेंगे। नौकरी में आज आपकी अपने अधिकारियों से कोई झड़प हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी आपको वेतन वृद्धि प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ सकता है, जिसके लिए कुछ भागदौड़ की करनी पड़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा, लेकिन आप अपनी बुद्धि व विवेक से उन्हें सुलझाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको अपने दिल में दिमाग दोनों के सुनने होगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके शत्रु इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने घरेलू कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवन साथी के लिए आज आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ निवेश करने का मूड बनाएंगे, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रिय से कुछ गुप्त जानकारी प्राप्त होगी, जिसका आपको भविष्य में भी लाभ होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे अपनी बात मनवाने के लिए कोई अनुचित व्यवहार करते है, इसके पूर्ण होने से घर का वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कारण व्यतीत होगा। आज धार्मिक व सामाजिक आयोजनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको कार्य क्षेत्र में किसी कर्मचारी के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज सुबह से ही आपके सामने आवश्यक काम आ सकते हैं, लेकिन आप धीरे-धीरे सायंकाल तक अपने सभी कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज अपने साथी से कोई झड़प हो सकती है


दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...