शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

जानसठ में सपा के योगेश का रालोद के मेजर सिंह को समर्थन- प्रमोद त्यागी

 


 जानसठ मुजफ्फरनगर 9 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने विपक्ष की एकता व विपक्ष प्रत्याशी की जीत के लिए जानसठ ब्लॉक प्रमुख सपा प्रत्याशी योगेश कुमार गुर्जर पूर्व प्रमुख के रालोद प्रत्याशी मेजर सिंह के समर्थन में नामांकन वापस लेने की घोषणा की।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने रालोद सपा गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर मेजर सिंह की घोषणा पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी रालोद प्रवक्ता अभिषेक चौधरी,गठबंधन प्रत्याशी मेजर सिंह, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन की मौजूदगी में करते हुए कहा कि सपा रालोद के प्रत्याशी मेजर सिंह मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं सभी सीटों पर भाजपा नेता व पुलिस प्रशासन भाजपा को अनैतिक तरीको से जिताने के लिए जोर लगा रहा है।प्रमोद त्यागी व अजित राठी ने कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा के पक्ष में पार्टी बनने से अपने आपको रोक ले तथा विपक्ष को बड़े विरोध के लिए मजबूर न करे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...