शनिवार, 19 जून 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 19 जून 2021




🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 19 जून 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*


*विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी शाम 06:45 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - हस्त रात्रि 09:29 तक तत्पश्चात चित्रा*

⛅ *योग - वरीयान् रात्रि 12:06 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:19 से सुबह 10:59 तक*

⛅ *सूर्योदय - 05:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:21* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना होता है * 🌷

🙏🏻 *ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 19 जून, शनिवार को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। इस अवसर पर हम आपको शिवपुराण में लिखे कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करने से साधक की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान है।*

➡ *भगवान शिव को कच्चे चावल चढ़ाने से धन लाभ होता है ।*

➡ *भगवान शिव को बेला के फूल चढ़ाने से सुंदर पत्नी मिलती है ।*

➡ *शिवलिंग का अभिषेक गाय के घी से करने से कमजोरी दूर होती है ।*

➡ *महादेव की पूजा हरसिंगार के फूलों से करें तो सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है ।*

➡ *कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं ।*

➡ *महादेव को जूही के फूल चढ़ाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती ।*

➡ *धतूरे के फूल से पूजा करने पर महादेव सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं ।*

➡ *भगवान शिव को गेहूँ चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है ।*

➡ *शिवजी की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है ।*

➡ *शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से जीवन में सभी सुख मिलते हैं ।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गंगा दशहरा* 🌷

➡ *20 जून 2021 रविवार को गंगा दशहरा समाप्त ।*

*भारतीय संस्कृति में गंगा का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में भी गंगा का देव नदी कहा गया है यानी देवताओं की नदी। गंगा दशहरा के मौके पर हम आपको बता रहे हैं गंगा जल के कुछ आसान उपाय।*

  ➡ *अगर परिवार के लोगों में नहीं बनती तो रोज सुबह पूरे घर में गंगा जल छिड़के ।इससे घर की नेगेटिविटी कम होगी और शांति का माहौल बनेगा बजे

➡ *दक्षिणावर्ती शंख में गंगा जल भर कर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें ।इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होगी ।*

➡ *परिवार में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो पीपल के पेड़ पर रोज गंगा जल चढ़ाएं, क्योंकि पीपल में भगवान विष्णु का वास मना गया है

➡ *दुकान में किसी ने तंत्र प्रयोग किया हो तो पूरी दुकान में गंगा जल छिड़के ।इससे उस जगह की नेगेटिविटी खत्म हो जाएगी और व्यवसाय चलने लगेगा ।*


📖 **

📒*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌸🌺💐🍁ज🏻पंचक आरम्भ

जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


बजे

जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिरहें

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जु

, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजेबजे 

 मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आपको कुछ नए आर्डर प्राप्त हो सकते हैं क्योंकि आज आप को ना चाहते हुए भी किसी कड़वे व्यक्ति की प्रशंसा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आपका कोई रुका हुआ पूरा हो जाने से आपकी बांछें खिल उठेंगी, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन संतोष और शांतिपूर्ण रहेगा। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के द्वारा आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपका कुछ वाद विवाद भी हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शासन व सत्ता की ओर से भी आज आपको कोई लाभ मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी होने के भय बना हुआ है। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है, जिसमें आपको अपने परिजनों से सतर्क रहना होगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त हो सकता है। यदि आज आप कोई मकान व दुकान खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। राज्य व मान सम्मान मे भी आज वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति हो सकती है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात का समय मिलेगा। सायंकाल के समय आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में आज आमदनी के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे जिनको पाकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाणी की सौम्यता आज आपको सम्मान दिलाएगी। यदि इसे बनाए रखेंगे तो आज आपको अपने अधिकारियों की कृपा से बहुत कुछ मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अपने कार्यालय में किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपके कुछ शत्रु सिर तो उठाएंगे लेकिन वे आपस में एक दूसरे से लड़ कर ही समाप्त हो जाएंगे और आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।



कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रह सकता है। आज आप यदि किसी कार्य को करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, तभी आपको सफलता प्राप्त होगी, नहीं तो आपका महत्वपूर्ण काम लंबे समय बाद ही पूरा होगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। जिसके लिए आप अपने व्यापार के किसी दिन तो विन फाइनल कर अपने परिवार में पूजा पाठ इत्यादि किसी शुभकामनाएं भी धन खर्च कर सकते हैं जिससे आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। यदि कोई कानूनी विवाद या मुकदमा चल रहा है तो उसमें आज आपको भी मिल सकती है।




तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण ऊर्जावान रहेगा। आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे, जिससे आप अपने घर परिवार के सभी सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। विरोधी परास्त होंगे। यदि आज आप कोई यात्रा करने का मन बना रहे थे, तो वह किसी कारण स्थगित हो जाएगी। आज व्यापार में धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।



वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी संपत्ति को खरीदने के लिए मन बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें क्योंकि अभी यह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बांधों को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज कुछ धन उधार देना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।



धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको महारत हासिल होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अधिक प्रिय है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बना सकते हैं, जिनके लिए आप मेहनत भी करेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर आज आपको प्राप्त होंगा। ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ आज आपको हो सकता है।



मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आएगा, जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपके आस पड़ोस में किसी से कोई वाद-विवाद बना सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी भी हो सकता है। सहकर्मी और सहयोग में से आज आपके अन्दर सहयोग की भावना पर्याप्त मात्रा में होगी। सायंकाल के समय आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।



कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका स्वास्थ हल्का फुल्का रह सकता है, इसलिए आपको अपने खान-पान की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपको कई लोग परेशान कर सकते हैं। यदि आज नौकरी व व्यवसाय में यदि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो आपको धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज तालमेल और प्रेम दोनों बने रहेंगे। किसी विपरीत समाचार के कारण आज आपको अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान को आज उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।



मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, उसमें आज आप राहत की सांस लेंगे। आज धार्मिक क्षेत्र की यात्रा और पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। आज सायंकाल के समय आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी व खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...