गुरुवार, 17 जून 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 17 जून 2021

 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 17 जून 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 09:59 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 10:13 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

⛅ *योग - वज्र सुबह 06:50 तक तत्पश्चात सिद्धि*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:20 से शाम 04:01 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:20* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 रात्रि को सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जला दें। इस उपाय से घर के क्लेश का नाश होता है तथा घर में शांति आती है।

अगर आपकी अपने जीवनसाथी के साथ बिल्कुल भी नहीं बनती तो आप गाय की सेवा अवश्य करें। यदि आप लाल या काली गाय की सेवा करते हैं तो आपके लिए काफी शुभ रहेगा। यह उपाय पति और पत्नी दोनों कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ज्वार का दान भी अवश्य करें।


🌷 *घर की शोभा बढ़ाने के लिए* 🌷

🏡 *१. किसी का बुरा न माने , किसी का बुरा ना सोचे..तो घर स्वर्ग हो जायेगा*

🏡 *२ .आव नही, आदर नही, नही नयनन मे नेह*

*तुलसी वा घर ना जायियो चाहे कंचन बरसे गेह*

*आप के घर मे कोई आये तो उस को आदर दीजिये आप के घर की शोभा बढेगी..*

🏡 *३. "हे प्रभु आनंद दाता" ये प्रार्थना रोज घर मे सब मिलकर गाओ तो घर स्वर्ग हो जाये..*

*कंठस्थ करो....घर के झगडे दूर होंगे...।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अपाचन हो तो* 🌷

➡ *अपाचन बढ़ा तो अजवाइन, सौंठ और काली मिर्च का मिश्रण करके वो पाउडर एक चुटकी ले तो पाचन ठीक होगा...सुबह ले ले और २/३ घंटे बाद भोजन करे...*

🙏🏻 *- 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ 18 जून 2021 शुक्रवार को प्रातः 05:04 से 19 जून, शनिवार को रात्रि 02:47 तक (यानी 18 जून, शुक्रवार को पूरा दिन) व्यतीपात योग है।*

🙏🏻



           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक आरम्भ

जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm

पंचक अंत

जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am

पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

21 जून- निर्जला एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष


22 जून: भौम प्रदोष


जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप ऑफिस में कुछ ज्यादा ही काम में लगे रह सकते हैं, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे और आपकी माता जी आपसे नाराजगी जता सकती हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। व्यापार के कई जटिल मामलों को आज आप अपनी बुद्धि और सूझबूझ से निपटाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको अपने परिवार में किसी भी सदस्य से उम्मीद से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी है, नहीं तो इसमें आपको दुख ही होगा।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। व्यवसाय और कारोबार में आज आप कुछ निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ भी अवश्य उठाएंगे। नौकरी में आज आपको किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकती है। बिजनेस में अगर आप साझेदारी का मन बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी कुछ निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, इससे उनकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लग सकती हैं। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज वह लंबे समय के लिए लटक सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों में आज वैचारिक मतभेद हो सकता है। आज आप किसी भी कार्य धन को लेकर दोस्तों से मदद ले सकते हैं और वह आपकी मदद के लिए भी आगे आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रतिस्पर्धा बढ़ती हुई दिख रही है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज काविज्ञअपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे, जिससे आप हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे और आपके कार्य समय से पूरे होंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज आप उन्हें भी पूरा कर सकते हैं। व्यापार में आज आपको अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी कामयाब रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने मित्रों से सजग रहने की जरूरत है क्योंकि आज वह आपकी उदारता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान में अनुभव का अनुभव हो सकता है।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए खुशहाली लेकर आएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के परिवार को पूरा समय दे पाएंगे, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे और जीवन साथी के साथ आपका प्रेम भी प्रगाढ़ होगा। आज आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। ऑफिस में आज आप अपने काम को ईमानदारी से निभाएंगे, इसके लिए आपको अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है। जीवनसाथी या संतान आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकती हैं, जिनको आप समय रहते पूरा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं।



कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)o

आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में योग्यता विकसित करने से लाभ होगा। आज आपको आय के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे और आप अपनी चतुर बुद्धि के कारण अपने व्यापार की सभी अटकलों को समय से फाइनल करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। व्यवसाय या नौकरी में यदि आपको अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लगी है, तो उसे जाहिर ना करें और अपने मन में ही रखें क्योंकि ऐसा करने से आप का काम प्रभावित हो सकता है। आज आपको फैसले लेते समय अपने दिल व दिमाग दोनों की सुननी होगी, तभी सफलता मिल सकती है। 




तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य को करने में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। यदि आपने आलस दिखाया दिखाया, तो वह आपका कार्य बिगाड़ सकता है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा, जिससे आप तनाव रहित महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। यदि आप लंबे समय से बुरे दौर से गुजर रहे हैं, तो समझ लीजिए कि वह आपका आखिरी समय है। अब समाप्त हो गया है। संतान के विवाह से संबंधित प्रस्ताव को आज मंजूरी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को आज विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है।

वश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio y Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को प्राप्त करने का यदि प्रयास करेंगे, तो वह भी आपको आज आसानी से मिल जाएंगे। आज आप अपनी आमदनी से ज्यादा खर्चा कर सकते हैं इसलिए यदि कुछ खरीदार कर रहे हैं, तो सोच-समझकर करें। व्यवसाय में जटिल समस्याएं किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से समाप्त होंगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खुशी के पलों का आनंद लेकर आएगा। प्रेम संबंधों में आज आपको कोई वादा करने से बचना होगा क्योंकि यदि आप उसे पूरा नहीं कर पाए, तो वह आपके आपके रिश्ते में दरार डाल सकता हo दैनिक व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिवार में आज आपके भाई बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने मन को एकाग्र कर आगे बढ़ना होगा ताकि उस कार्य में सफलता प्राप्त कर सके। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में पुरानी बातों पर ध्यान ना देकर आज आपको कुछ नया करने के बारे में सोचना होगा। आज आप अपने व्यापार के लिए अपने किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी में आयोजित हो सकते हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे जातक को को अपने कार्यालय में आज कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी मेहनत से आप कार्य को सफल करने में कामयाब होंगे। आज आपको अपने भविष्य को अच्छा बनाने के लिए उसकी चिंता को छोड़कर वर्तमान में जो काम कर रहे हैं, उस पर मेहनत करनी चाहिए ताकि आपका भविष्य अपने आप संवर जाए। परिवार में आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।



मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने को होगा, इसके लिए आपका मन मानसिक रूप से विचलित रह सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है, जिसमें उनको भरपूर सफलता मिलेगी। आज आप अपने बिजनेस के लिए ऐसे लोगों से सलाह ले सकते हैं, जिन्हें बिजनेस का अनुभव हो, तभी आप अपनी किसी डील का भरपूर फायदा उठा सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। सायं काल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ घूमने जा सकते हैं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44



 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...