मंगलवार, 4 मई 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 04 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 04 मई 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी दोपहर 01:10 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण सुबह 08:26 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

⛅ *योग - शुक्ल रात्रि 10:22 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:50 से शाम 05:28 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:07* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:03* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞हनुमान चालीसा का पाठ १०० बार करने की बात किताब मे लिखी है। ये वक़्त और श्रद्धा पर निर्भर करता है के जातक कितनी बार करे। मेरे विचार से एक बार भी मन से इंसान पढ़ ले तो हनुमान जी मनईक्षित फल देते है।

लेकिन 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चमत्कारी है , अगर समस्या बहुत ही विकट हो जाएं और हर तरफ से फंस जाएं तो हनुमान चालीसा पाठ प्रतिदिन 108 बार पाठ करें. इसमें इतनी शक्ति है कि एक बार मरते हुए व्यक्ति को भी जीवन दान मिल सकता है. चालीसा के इस पाठ से न केवल बिगड़े हुए काम ही संवरते हैं वरन भूत-प्रेत भी दूर भागते हैं.


🌷 *ह्रदय रोग* 🌷

😳 *ह्रदय रोग में २ चम्मच शहद, १ चम्मच नींबू का रस पीने से तुरंत ह्रदय रोग में आराम होता है l अथवा अदरक के रस में समान मात्रा में पानी मिलाकर पियें |*

🌿 *ह्रदय में पीड़ा हो, हार्ट अटैक का भय हो तो तुलसी के ८-१० पत्ते, २-३ काली मिर्च चबा के पानी पी लें l जादूई असर होगा |*

🌿 *१०-२० तुलसी के पत्तों का रस गर्म करके, गुनगुने पानी में पियें और तुलसी के पत्तों को पीस कर उसका ह्रदय पर लेप करें |*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शनि निवारण का उपाय* 🌷

🙏🏻 *गले में लाल धागे में रुद्राक्ष पहनलें और भगवान शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने से शनि शांत होते हैं l*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैन की नींद के लिए* 🌷

😌 *चैन की नींद न आती हो, तो सिरहाने की तरफ कर्पूर जलाकर "ॐ" का गुंजन करें l सुबह -शाम जलाने से वायु दोष दूर होगा, लक्ष्मी प्राप्ति होगी, बुरे सपने नहीं आयेंगे l*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप यदि किसी बैंक व संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो कदापि न लें क्योंकि उसे उतारना मुश्किल होगा। आज आपको जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रात्रि का समय आप आमोद-प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको शासन के द्वारा भी सम्मानित किए जाने की भरपूर संभावना दिख रही है। यदि आप किसी मित्र का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो वह आज आपको मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और आपके कुछ नए अच्छे मित्र भी बनेंगे।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, लेकिन यात्रा सावधानी से करें। क्योकि चोट लगने का भय बना हुआ है। यदि आज किसी कार्य में विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। सायंकाल के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको भरपूर लाभ होगा। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने रुके हुए कार्यों की भी पूर्ति करेंगे

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए फिजूलखर्ची भरा रहेगा, लेकिन आपको इससे बचना होगा। संतान पक्ष से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपको कोई शारीरिक रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्ट में वृद्धि होगी। सामाजिक क्रियाकलापों में भी व्यवधान उपस्थित होगा। हालांकि किसी की मदद से कुछ अक्समात लाभ होने से आपकी धर्म के प्रति रुचि बढेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप भजन कीर्तन में व्यतीत करेंगे।

कर्क

आज का दिन आपके व्यापार के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपके व्यापार में कोई बाहरी डील फाइनल हो सकती है, जिसके आपको लंबे समय से इंतजार था। ननिहाल पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलने की संभावना है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज आप अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें। बाहर के खान पीन से परहेज रखें। आज आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। आज आपको अपने परिश्रम का फल प्राप्त होगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज निश्चित सुधार होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कुछ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन आपको अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करना होगा अन्यथा आपके रिश्तें में दरार पड़ सकती है। आज कुछ तनाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा, जिससे आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग व आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में आपको राहत मिलेगी। आज आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिसके लिए कुछ खर्च भी करेंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके अंदर निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहस पूर्वक अपने कठिन कार्य को संपन्न करने में आप कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। आज आप मन से लोगों की भलाई के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोग इसमे आपका स्वास्थ्य समझेंगे। व्यापार में भी धन लाभ के भरपूर योग बन रहे हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको व्यर्थ के विवाद मे पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज आपके अधिकारों व आपकी संपत्ति में इजाफा होगा, आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखेंगे। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। आज आप दिल से लोगों की सेवा करने के लिए आगे आएंगे, जिसे लोग आपका स्वार्थ समझेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपका रुका हुआ धन आपके भाई की मदद से आपको मिल सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके मन में कुछ शांति लेकर आएगा। आज आपको कुछ परेशानी उठानी पड़ेगी और व्यापार में किए गए प्रयास भी आपके सफल होंगे, जिससे आप का मन अशांत रहेगा। यदि आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें सफलता पाने के लिए भी आपको इंतजार करना पड़ सकता है। भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज आप मंजूर कर सकते हैं। व्यापार में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप सायंकाल के समय अपने पिताजी के साथ सलाह मशवरा करेंगे, जिसका आपको लाभ भी होगा।

धनु 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपके अंदर दान पुण्य व परोपकार की भावना विकसित होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ होता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको पेट व वायु रोग परेशान कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें और बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए थे, तो आज आप उनको पूरा करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको कुछ बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इसके साथ-साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करनी पड़ेंगे। आज आपको मान सम्मान मिलेगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी नए कार्य में प्रवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि इसका आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। संतान को अच्छे कार्य करते देख आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके व्यापार में बुद्धि और विवेक से नई-नई खोज करने में कामयाब रहेंगे। यदि आज कोई निर्णय लेंगे,तो उसका भी भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपको आपके परिवारजनों से विश्वासघात होने की भरपूर संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार के लिए आज आपको कुछ अकस्मात यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सांसारिक सुख के साधनों में आज वृद्धि होगी। जिन पर आप कुछ धन भी व्यय करेंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका यदि कोई अधूरा कार्य लंबे समय से पड़ा हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आज आप अपने पुत्र या पुत्री के विवाह से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी की लहर रहेंगे और जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। खुशमिजाज व्यक्ति के होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको सामाजिक सम्मान भी मिलता दिख रहा है, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी

  

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 4, 8 , 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8 ,18 , 22, 45, 57


  

शुभ वर्ष : 2022, 2031, 2040, 2060    

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...