मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के तत्वाधान में विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने परम पूज्य भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और क्षेत्र की जनता से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बताए मार्ग पर चलने और उनके संघर्ष से शिक्षित बनो संघर्ष करो और संगठित रहो तथा समाज में फैली बुराइयों से दूर रहकर बाबा साहब के कारवां को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मनोज जोधा मंडल अध्यक्ष विनोद त्यागी के पी सिंह मुकेशकुमार त्यागी पवन कुमार त्यागी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन में संचालक डॉक्टर ओपी गौतम जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा द्वारा किया गया। विधानसभा पुरकाजी ग्राम अब्दलपुर एवं जबरपुर में परम पूज्य भारत रत्नबाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 130 वी जयंती पर पुष्पमाला अर्पित कर इस दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें