मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - दशमी 07 अप्रैल रात्रि 02:09 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण 07 अप्रैल रात्रि 02:35 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

⛅ *योग - सिद्ध शाम 03:30 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:21 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:28* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:53* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - ब्रह्मलीन भगवत्पाद साँईं श्री लीलाशाहजी महाराज का प्राकट्य दिवस*

 💥 *विशेष - 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞हनुमानजी की प्रसन्नता के लिए तिकोने दीपक का प्रयोग करना चाहिए और उसमें चमेली के तेल का प्रयोग करना चाहिए.


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *07 अप्रैल 2021 बुधवार को रात्रि 02:10 से 08 अप्रैल, गुरुवार को रात्रि 02:29 तक (यानी 07 अप्रैल, बुधवार को पूरा दिन) एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 07 अप्रैल, बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें ..विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है.

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज सामाजिक कार्य को कर आप जनता के प्रिय बनेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। जमीन जायदाद के क्षेत्रों में भी आज आपको लाभ होगा। सायंकाल के समय आज आपकी माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिससे आपको कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन रात्रि तक सब सामान्य हो जाएगा, इससे परेशान ना हो। आपके पिताजी के आशीर्वाद के द्वारा आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना

वृष 

आज यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपके कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, वह आप की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप परेशान ना हो क्योंकि आपकी चतुर बुद्धि से सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे, जो लोग व्यापार करते हैं, यदि वह साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो इसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह से संबंधित कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर ले जाने की सोच सकते हैं

मिथुन 

आज का दिन धन के मामले में आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपका कहीं कोई रुका हुआ धन है, तो वह आपको मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज आपको अपनी नौकरी में इस बात का ध्यान अवश्य रखना होगा की आपकी कोई बात सामने वाले को बुरा ना लग जाए। आज आपको अपने व्यवहार के साथ-साथ अपने खाने पीने पर भी ध्यान देना होगा। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अकारण छोटे छोटे भाई बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें तभी आप कड़ी मेहनत से ही अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वह अपने इरादों में सफल नहीं हो पाएंगे। आज रात के समय आपकी किसी आध्यात्मिक महापुरुष से बहस हो सकती है। आप एक खुशमिजाज व्यक्तित्व हैं, जिसे देखकर हर व्यक्ति आप से संबंध रखने की चेष्टा रखेंगे। 

सिंह 

आज के दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी, आज विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आज आपके पुराने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है, लेकिन आपको अपने आलस्य को छोड़ना होगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित नजर आएंगे। व्यापार के लिए बनाई गई नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो सकता है।  

कन्या 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। यदि पिछले कुछ समय से आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा और आपकी संपत्ति में भी इजाफा हो सकता है। आज आप अपने किसी परेशान मित्र की सहायता भी कर सकते हैं, जिससे आपके मन को एक सुखद अनुभूति होगी। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है, जो आपके मानसिक तनाव को कम करेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ सलाह मशवरे में व्यतीत करेंगे।  

तुला 

आज का दिन आपके व्यवसाय के कार्यों के लिए उत्तम रहेगा क्योंकि आज आप उसमें व्यस्तता व भाग दौड़ के साथ अपने बिजनेस की नई नई रणनीतियों को सफल करने की कोशिश करेंगे। आज हो सकता है आपकी नौकरी में आपके ऊपर किसी बात का आरोप लगे, लेकिन परेशान ना हो। कुछ ऐसा होगा कि आप अपनी बात को सत्य करने में सफल रहेंगे। सायं काल के समय आज आपको वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चोट चपेट की संभावना बन रही है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके लिए आमदनी से ज्यादा खर्चे की स्थिति रहेगी, इसलिए आपको सोच समझकर ही आगे बढ़ना है। यदि ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य से आज आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती मे व्यतीत करेंगे। आज आप अपने धैर्य से अपने शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की सलाह की आवश्यकता होगी। 

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको आज अपने परिवार में चल रही कलह को समाप्त करना ही होगा, नहीं तो वह आपका मानसिक तनाव बनी रहेगी। यदि आज आप किसी बैंक या संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है, उसे उतार पाना मुश्किल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपका विस्तार बढ़ा हुआ दिखेगा। मामा पक्ष से आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। 

मकर 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने पूर्वजों की कुछ धन मिलने की भरपूर संभावना है। आज आपको अपने किसी साथी व सहयोगी को बिना मांगे कोई सलाह नहीं देनी है क्योंकि उसका उल्टा ही असर होगा, इसलिए सावधान रहें। रात्रि का समय आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं जिससे आपका मन शांत व प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे, जो आगे चलकर आपको लाभ पहुंचाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। 

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद दिख रही है। यदि आप आज अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए कोई कार्य करेंगे, तो आपको उत्तर सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में कुछ विघ्न का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस में आपको उत्तम लाभ पहुंचाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, इसके लिए भागदौड़ अधिक रहेगी। 

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको आज ननिहाल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष एवं जीवनसथी की ओर से आज आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आपको बहुत लंबे समय से इंतजार था। सायंकाल के समय आज आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



  

शुभ वर्ष : 2022, 2026   

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...