शुक्रवार, 26 मार्च 2021

किसानों के बंद के दौरान गाजीपुर समेत कई जगह प्रदर्शन व जाम


नई दिल्ली। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान के चलते गाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। 

किसानों का यह भारत बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब हरियाणा और यूपी समेत कई राज्यों में किसानों ने प्रदर्शन किया है। संयुक्‍त किसान मोर्चा के मुताबिक, किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे होने पर 'भारत बंद' किया जा रहा है। हजारों की संख्‍या में किसान दिल्‍ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस, लेफ्ट, समेत कई विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, 26 मार्च को 'संपूर्ण रूप' से भारत बंद रहेगा और किसान नेता दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के अंदर भी भारत बंद का प्रभाव देखा जाएगा। वहीं, राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बता दें कि दुकानें, माल आदि प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गई है। पंजाब में सड़क व रेल यातायात को बाधित करने करने के साथ ही दूध और सब्जियों की भी सप्लाई बाधित रहेगी। हालांकि जरूरी सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...