रविवार, 28 मार्च 2021

खरी खरी विचार मंच ने किया होली धमाल


मुजफ्फरनगर। खरी-खरी विचार मंच द्वारा होली मिलन में होली का हुड़दंग कार्यक्रम मनाया गया। खरी खरी होली सम्राट व होली साम्राज्ञी भी घोषित किए गए। पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री सचिन सिंघल, नार्दन रेलवे बोर्ड के सदस्य सुनील सिंघल, उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल, व्यापारी नेता हर्षवर्धन जैन मुख्य अतिथि रहे भाजपा। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति खन्ना के वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। खरी खरी विचार मंच के संयोजक विकास वर्मा एडवोकेट ने सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समय बद्धता पुरस्कार अभिषेक खन्ना और तंबोला खेल में पवन वर्मा, कुमारी प्रियंका, लक्ष्य अरोरा  व उमेश वर्मा ने पुरस्कार जीते। अभिषेक अग्रवाल को होली सम्राट का पुरस्कार दिया गया। आयोजन में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक अनिल लोहारी, उमेश वर्मा, प्रदीप  खन्ना, पवन वर्मा, पूनम खन्ना, सरिता वर्मा, अनामिका खन्ना, शालू सैनी, हर गोपाल कश्यप, घनश्याम भगत, रवि वर्मा, कमल कांत शर्मा, बृजभूषण वर्मा, महेश मित्तल आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...