गुरुवार, 4 मार्च 2021

खतौली में छेड़छाड़ के विरोध में पथराव का वीडियो वायरल

 मुजफ्फरनगर । छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। 

पुलिस के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव में एक महिला से छेड़छाड़ करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसका विरोध करने पर पीड़ित परिवार पर दबंगों ने जमकर पथराव किया। जिसमें महिला समेत एक माह की बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस पर आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं पूरी घटना का एक वीड़ियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें साफ-तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से दबंग पीड़ितों पर पथराव कर रहे है। ऐसे में सवाल उठना तो लाजमी है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के दावे को किए जा रहे है लेकिन वास्तव में महिलाएं घर में भी महफूज नहीं है


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...