सोमवार, 1 मार्च 2021

भारत विकास परिषद का चुनाव संपन्न विश्वदीप गोयल बने अध्यक्ष


 मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विवेक शाखा की कार्यकारिणी 2021 का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी निष्काम गर्ग ने 6 कार्यकारिणी पदों पर दायित्व अधिकारियों की घोषणा की, जिसमें विश्व दीप गोयल शाखा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर राजीव गर्ग एवं डॉ अमित गर्ग और सचिव एवं वित्त सचिव के पद पर अमित सिंघल एवं महिला शाखा संयोजिका के पद पर डॉ साधना गर्ग के नाम की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष नवीन सिंघल ने प्रांत द्वारा दिए गए। निर्देशों पर विस्तार से चर्चा कर बताया कि कम से कम 40 सदस्यों वाली शाखा के सदस्यों को ही जिले में प्रांत में दायित्व दिया जाएगा। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवीन सिंघल ने विवेक शाखा की कार्यकारिणी और सदस्यों की बैठक कर अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद संपर्क सहयोग समर्पण और संस्कार के माध्यम से उच्च आदर्शों और नैतिक मूल्यों को स्थापित कर युवा व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रही है। उन्होंने विवेक शाखा के द्वारा किए जा रहे सेवा और संस्कार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी से इस प्रकार के कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रांत द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारत विकास परिषद विवेक की नई कार्यकारिणी 2021 का विधिवत चुनाव संपन्न हो गया चुनाव अधिकारी निष्काम गर्ग ने कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी। इस अवसर पर संस्थापक सुधीर गर्ग एवं अचिन कंसल, राजकुमार अग्रवाल,  सीमा अग्रवाल और अजय शर्मा एवं  अंजू शर्मा एवं  संगीता अग्रवाल और संजय अग्रवाल एवं श्रीमती इंदु मिश्रा और निधीश गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन राजीव गर्ग ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विश्व दीप गोयल ने कहा कि मैं शाखा सदस्यों और कार्यकारिणी सदस्यों को साथ लेकर शाखा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य करूंगा। इस अवसर पर डॉ ओमवीर सिंह एवं  रजनी पवार और अनिल वर्मा एवं गिरीश अग्रवाल और राम अवतार गोयल एवं शैशव अग्रवाल एवं चंद्र दत्त गौड़ और डॉक्टर आरके सिंह सहित बड़ी संख्या में विवेक शाखा के सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हो गया सभी ने एक दूसरे को बधाईयां दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...