बुधवार, 3 मार्च 2021

बड़ी संख्या में आईएएस अफसरों के तबादले, सुरेंद्र सिंह बने मेरठ के मंडलायुक्त

लखनऊ l राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें से छह जिलों के डीएम और चार मंडलों में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह


को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है तो उनके विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का डीएम बनाया गया है। मो. आजम खां के खिलाफ कार्रवाई करने वाले रामपुर के डीएम अंजनेय कुमार सिंह को पदोन्नति के बाद मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। 



बस्ती के डीएम आशुतोष निरंजन को देवरिया का डीएम बनाया गया है। आगरा डीबीवीएनएल की एमडी सौम्या अग्रवाल को बस्ती का नया डीएम बनाया गया है। मंडी परिषद के निदेशक जेपी सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मंदार को रामपुर का डीएम बनाया गया है। अपर आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ दीपा रंजन को बदायूं का डीएम बनाया गया है।

विज्ञापन 



इसके अलावा चार मंडलों के मंडलायुक्तों को बदला गया है। रामपुर के डीएम अंजनेय कुमार सिंह को पदोन्नति के बाद मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह सचिव मुख्यमंत्री से मंडलायुक्त मेरठ, आर रमेश मंडलायुक्त प्रयागराज से मंडलायुक्त बरेली और संजय गोयल सचिव राजस्व व राहत आयुक्त से मंडलायुक्त प्रयागराज बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...