बुधवार, 3 मार्च 2021

तितावी थाना क्षेत्र में किसान की कुए में गिरने से मौत

 मुजफ्फरनगर l तितावी थाना क्षेत्र के गांव करवाडा में 30 फीट गहरे में कुंए में गिरने से किसान की मौत हो गयी। किसान के पीछे सांड दौड़ रहा था। भागते हुए अचानक वह कुएं में गिर गया।

गांव करवाड़ा निवासी विजय शाम के समय अपने खेत पर गया था। उसके खेत में घुसे सांड फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। किसान को सांडों को भागने का प्रयास किया तो एक सांड किसान के पीछे दौड़ पड़ा। सांड से जान बचाकर भाग रहा किसान अचानक 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में पानी न होने के कारण किसान गंभीर रुप से घायल हो गया। अन्य लोगों ने उसे किसी तरह कुएं से बाहर निकाला। हालांकि तब तक गंभीर घायल किसान की मौत हो गयी। सूचना पर आयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...