रविवार, 28 मार्च 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 28 मार्च 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पूर्णिमा रात्रि 12:17 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी शाम 05:36 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - वृद्धि रात्रि 09:50 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:20 से शाम 06:52 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:36* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:50* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, हुताशनी पूर्णिमा, होलिका दहन, होलाष्टक समाप्त*

 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *होली कैसे मनायें* 🌷

🙏🏻 *होली भारतीय संस्कृति की पहचान का एक पुनीत पर्व है, भेदभाव मिटाकर पारस्परिक प्रेम व सदभाव प्रकट करने का एक अवसर है |अपने दुर्गुणों तथा कुसंस्कारों की आहुति देने का एक यज्ञ है तथा परस्पर छुपे हुए प्रभुत्व को, आनंद को, सहजता को, निरहंकारिता और सरल सहजता के सुख को उभारने का उत्सव है |*

➡ *यह रंगोत्सव हमारे पूर्वजों की दूरदर्शिता है जो अनेक विषमताओं के बीच भी समाज में एकत्व का संचार करता है | होली के रंग-बिरंगे रंगों की बौछार जहाँ मन में एक सुखद अनुभूति प्रकट कराती है वहीं यदि सावधानी, संयम तथा विवेक न रक्खा जाये तो ये ही रंग दुखद भी हो जाते हैं | अतः इस पर्व पर कुछ सावधानियाँ रखना भी अत्यंत आवश्यक है |*

➡ *प्राचीन समय में लोग पलाश के फूलों से बने रंग अथवा अबीर-गुलाल, कुम -कुम- हल्दी से होली खेलते थे |किन्तु वर्त्तमान समय में रासायनिक तत्त्वों से बने रंगोंका उपयोग किया जाता है | ये रंग त्वचा पे चक्तों के रूप में जम जाते हैं | अतः ऐसे रंगों से बचना चाहिये | यदि किसी ने आप पर ऐसा रंग लगा दिया हो तो तुरन्त ही बेसन, आटा, दूध, हल्दी व तेल के मिश्रण से बना उबटन रंगे हुए अंगों पर लगाकर रंग को धो डालना चाहिये |यदि उबटन करने से पूर्व उस स्थान को निंबू से रगड़कर साफ कर लिया जाए तो रंग छूटने में और अधिक सुगमता आ जाती है |*

➡ *रंग खेलने से पहले अपने शरीर को नारियल अथवा सरसों के तेल से अच्छी प्रकार मल लेना चाहिए | ताकि तेलयुक्त त्वचा पर रंग का दुष्प्रभाव न पड़े और साबुन लगाने मात्र से ही शरीर पर से रंग छूट जाये | रंग आंखों में या मुँह में न जाये इसकी विशेष सावधानी रखनी चाहिए | इससे आँखों तथा फेफड़ों को नुकसान हो सकता है |*

➡ *जो लोग कीचड़ व पशुओं के मलमूत्र से होली खेलते हैं वे स्वयं तो अपवित्र बनते ही हैं दूसरों को भी अपवित्र करने का पाप करते हैं | अतः ऐसे दुष्ट कार्य करने वालों से दूर ही रहें तो अच्छा है |*

➡ *वर्त्तमान समय में होली के दिन शराब अथवा भंग पीने की कुप्रथा है | नशे से चूर व्यक्ति विवेकहीन होकर घटिया से घटिया कुकृत्य कर बैठते हैं | अतः नशीले पदार्थ से तथा नशा करने वाले व्यक्तियों से सावधान रहना चाहिये |आजकल सर्वत्र उन्न्मुक्तता का दौर चल पड़ा है | पाश्चात्य जगत के अंधानुकरण में भारतीय समाज अपने भले बुरे का विवेक भी खोता चला जा रहा है | जो साधक है, संस्कृति का आदर करने वाले हैं, ईश्वर व गुरु में श्रद्धा रखते हैं ऐसे लोगो में शिष्टता व संयम विशेषरूप से होना चाहिये | पुरुष सिर्फ पुरुषों से तथा स्त्रियाँ सिर्फ स्त्रियों के संग ही होली मनायें | स्त्रियाँ यदि अपने घर में ही होली मनायें तो अच्छा है ताकि दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों कि कुदृष्टि से बच सकें |*

➡ *होली मात्र लकड़ी के ढ़ेर जलाने का त्योहार नहीँ है |यह तो चित्त की दुर्बलताओं को दूर करनेका, मन की मलिन वासनाओं को जलाने का पवित्र दिन है | अपने दुर्गुणों, व्यसनों व बुराईओं को जलाने का पर्व है होली .......अच्छाईयाँ ग्रहण करने का पर्व है होली .........समाज में स्नेह का संदेश फैलाने का पर्व है होली..........*

➡ *आज के दिन से विलासी वासनाओं का त्याग करके परमात्म प्रेम, सदभावना, सहानुभूति, इष्टनिष्ठा, जपनिष्ठा, स्मरणनिष्ठा, सत्संगनिष्ठा, स्वधर्म पालन , करुणा दया आदि दैवी गुणों का अपने जीवन में विकास करना चाहिये | भक्त प्रह्लाद जैसी दृढ़ ईश्वर निष्ठा, प्रभुप्रेम, सहनशीलता, व समता का आह्वान करना चाहिये |*

➡ *सत्य, शान्ति, प्रेम, दृढ़ता की विजय होती है इसकी याद दिलाता है आज का दिन | हिरण्यकश्यपु रूपी आसुरी वृत्ति तथा होलिका रूपी कपट की पराजय का दिन है होली, यह पवित्र पर्व परमात्मा में दृढ़ निष्ठावान के आगे प्रकृति द्वारा अपने नियमों को बदल देने की याद दिलाता है | मानव को भक्त प्रह्लाद की तरह विघ्न बाधाओं के बीच भी भगवदनिष्ठा टिकाए रखकर संसार सागर से पार होने का संदेश देने वाला पर्व है 'होली' !*


   🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत

🍀🌺💐🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको मंगल उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहार का खाने से परहेज करें। आज आपके राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रगति होती दिख रही है। रोजगार से जुड़े जातकों की आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जो उनके व्यापार के लिए उत्तम लाभदायक रहेगी

वृष 

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज आप के कार्यकाल में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा, इसमें आपके साथी भी सहयोग करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के लिए अच्छे अच्छे प्रस्ताव आएंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी देवी स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इसमें परिवार के सभी सदस्य पर  बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातको के लिए जो काम पसंद होगा आज वही करने के लिए मिलेगा, जिससे उनका तेज बड़ा दिखेगा। सायंकाल तक आज आपको किसी विशेष कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसमें परिवार के सभी सदस्य आपकी मदद करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ यात्रा भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आपको अपने आस पड़ोस में वाद विवाद की स्थिति को पनपने से बचना होगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जो भी काम पूरी लगन के साथ करेंगे, इसका फल आपको सही समय पर मिलेगा, आपके जो अधूरे कार्य लंबे समय से पड़े हैं। आज उनको पूरा करने का समय आ गया है। ऑफिस में आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा। इसमें आपके साथी कर्मचारी भी आपका हाथ बढ़ाएंगे। आज रात्रि का समय आप किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की आशंका है।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी धर्म व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी नजर आएगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में आज आप के वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन परेशान ना हो, वह सफल नही होगे, यदि कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी नौकरी व व्यवसाय में अपनी वाणी की मधुरता के कारण सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपके पैरों की संख्या में भी इजाफा होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। आज आपको अपने माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज आपके कार्य व्यवहार से जुड़े सभी मुद्दे हल हो सकते हैं। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए प्रोजेक्टों पर नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगे। जमीन ज्यादा से जुड़े मामलों में पारिवारिक और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन परेशान ना हो। सायंकाल तक सभी शत्रु शांत हो जाएंगे। आज आप जीवन साथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

वृश्चिक 

आज आप आपके व्यवसाय में एक नई जान आएगी। आज का दिन व्यवसाय के लिए काफी मजबूत रहेगा। दिन भर लाभ के अवसर आते रहेंगे, जिसमे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद दिख रही है। विद्यार्थियों को आज अपनी परीक्षा की चिंता सता सकती है। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। मामा पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको किसी परिजन के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको व्यापार में कोई सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, लेकिन उसे पहचानना आपके हाथ में है। बिजनेस के मामले में यदि आप थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो उसमे बड़ा लाभ होने की आशंका है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेंगी। आज आपको अपने पिताजी के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा। यदि आपने कोई साझेदारी में व्यापार किया है,तो आज उसका भरपूर फायदा मिलेगा। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। कई प्रकार के काम आपके हाथ में आने से आज लाभ भी अधिक होगे। आपको अपने पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए उत्तम समय है। आज शाम के समय अपने पड़ोसी से वाद-विवाद में ना पड़े।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी क्योंकि मौसम के परिवर्तन का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें और खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आज आप अपनी नौकरी व व्यवसाय में जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए सभी कार्य सोच समझ कर करें। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी। प्रेम जीवन मे सुधार होगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आप अपने व्यापार में वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसके आपको अभी तक कमी रही है। यदि व्यापार में आज कुछ जोखिम उठाना पड़े, तो उठा ले उसका परिणाम आपके लिए हितकर रहेगा, लेकिन आपको बहरे और अपने मधुर व्यवहार से उनमें सुधार लाना लाना होगा नहीं तो आप के रिश्तो में कटुता आ जाएगी यदि किसी संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए धरना आज उत्तम रहेगा विद्यार्थी आज अपने गुरुजनों से अपनी कुछ समस्याओं का समाधान लेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  



आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...