बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

प्रियंका गांधी आज पहुंचेंगी सहारनपुर, कार्यक्रम की अनुमति नहीं

 सहारनपुर l दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के आंदोलन के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के सहारपुर में किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी उत्तराखंड से आकर सबसे पहले सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करेंगी। उसके बाद चिलकाना में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर वेस्ट के किसानों को साधने की कोशिश करेंगी। उधर, प्रशासन का दावा है कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई है।

पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को धार देने के लिए प्रियंका गांधी के दौरे प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में सबसे पहले सहारनपुर में बुधवार को कार्यक्रम होगा। कांग्रेस के पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि प्रियंका गांधी उत्तराखंड से सुंदरपुर, बिहारीगढ़ से जसमौर होते हुए करीब 12 बजे सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने जाएंगी। वहां से मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित खानकाह रहीमी मदरसा के पूर्व मुतवल्ली स्व. मुफ्ती अब्दुल कय्यूम के परिजनों से मुलाकात करेंगी। उसके बाद गांव गंदेवड़-पठेड़ होते हुए समय करीब दोपहर एक बजे सुल्तानपुर-चिलकाना में जेजे इंटर कालेज में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। किसान पंचायत के बाद प्रियंका गांधी चिलकाना बस स्टैंड पहुंचेगीं। वहां पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

यहां से कांग्रेस की महासचिव बेहट रोड स्थित शाजान मसूद के आवास पर जाएंगी। यहां पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. काजी रशीद मसूद के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। इसके बाद शारदानगर स्थित शहीद निशांत शर्मा के घर जाएंगी। वहां पर शहीद के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद शामली की ओर चली जाएंगी।

कार्यक्रम की नहीं ली गई मंजूरी

एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी के चिलकाना में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अनुमति जरूरी होती है। उधर, पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू नहीं हैं। इसलिए किसान पंचायत की अनुमति जरूरी नहीं हैं।


प्रियंका का दूसरा सहारनपुर दौरा

सहारनपुर में प्रियंका गांधी का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करने सहारनपुर आईँ थीं। पुराने शहर में हुए रोड शो में खासी भीड़ उमड़ी थी।इसके बाद प्रियंका गांधी 13 फरवरी को बिजनौर और मुजफ्फरनगर के किसानों से भी बात करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...