शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

सपा के महिला घेरा कार्यक्रम में अखिलेश को सत्ता में लौटाने का संकल्प





मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने समाजवादी पार्टी के महिला दिवस पर आयोजित समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम के सम्बन्द्ध में जानकारी देते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यूपी की प्रथम राज्यपाल व स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी सरोजनी नायडू के जन्मदिन "महिला दिवस" पर भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर बढ़ते अपराध व अत्याचार के विरुद्ध आयोजित समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम व विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा महिला महानगर अध्यक्ष अलका शर्मा व संचालन सपा महिला सभा जिला महासचिव बबली मेंनवाल व सपा नेत्री सुप्रिया पाल ने सयुक्त रूप से किया।

महिला घेरा विचार गोष्ठी को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ते जघन्य अपराधों व महिलाओं से भेदभाव की घटनाओं ने भाजपा सरकार की महिला विरोधी सोच को उजागर कर दिया है,सपा किसी भी उत्पीड़न के विरुद्ध महिलाओं के साथ खड़ी हैं।

पूर्व मंत्री उमा किरन ने अपने साथ आये विशाल महिला जत्थे का धन्यवाद करते हुए कहा कि महिलाओं के हितों के लिए सपा सरकार में असंख्य योजनाएं बनाई गई लेकिन भाजपा सरकार ने दुर्भावना के चलते सभी योजनाओ को बंद करके अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया। उमा किरण ने महिलाओं पर लगातार जघन्य अपराधों पर योगी सरकार को विफल बताया।

पूर्व विधायक मिथलेश पाल व शाहपुर की पूर्व चेयरपर्सन सपा नेत्री सुषमा सैनी ने कहा कि महिलाओं का संम्मान केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सम्भव है।मिथलेश पाल व सुषमा सैनी ने भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं से सपा सरकार लाने का आह्वान किया।

सपा महिला नगर अध्यक्ष अलका शर्मा व सपा नेत्री दीप्ति पाल,वकीला बेगम ने महिलाओं को राजनीति में सबसे ज्यादा सम्मान देने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हुए महिलाओं से सपा से जुड़ने का आह्वान किया।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व प्रत्याशी गौरव स्वरूप व पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाक़त अली ने कहा कि सपा महिलाओं पर बढ़ते अपराधों व सत्ता से जुड़े अपराधियो के संरक्षण को कभी बर्दाश्त नही करेगी तथा इसके खिलाफ सपा का लगातार आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने स्वतन्त्रा सेनानी व उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल डॉ सरोजनी नायडू के देश की महिलाओं के मान सम्मान बढ़ाने व आडम्बर कुरीतियों के विरुद्ध उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए  उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक अनिल कुमार सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा नेता शौकत अंसारी, सतीश गुर्जर ने महिला दिवस पर डा सरोजनी नायडू के जीवन सँघर्ष पर बताते हुए सपा को महिलाओं के हितों की सबसे बड़ी पैरोकार बताया।

सपा नेता साजिद हसन ने महिला दिवस पर योगी सरकार द्वारा धार्मिक विद्वेश से सपा की पूर्व कैराना महिला सांसद तबस्सुम हसन व विधायक नाहिद हसन पर गैंगेस्टर की कार्यवाही को पूर्व महिला सांसद तबस्सुम हसन सहित सम्पूर्ण महिला समाज का अपमान बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया में कड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा नेता सैयद अली अब्बास काज़मी,सपा नेता सचिन अग्रवाल,उमेश त्यागी,विनय पाल प्रमुख,श्रीमती समता पाल,चन्दा राठी,शलभ गुप्ता एडवोकेट,शमशेर मलिक,अकरम खान डॉ इसरार अल्वी,प्रधान शाहरजा नक़वी, फ़िरोज अंसारी,मुकेश कुमार,मीनाक्षी,सोनिया,शमीम फात्मा,श्रीमती ममता,श्रीमति चारु,इरावन्ती,सविता पाल,सरिता शर्मा,गीता चौधरी,रजिया सुल्ताना,कीर्ति सुमन,टीटू पाल रमन,उमर खान,सरताज मलिक,वीरेंद्र तेजियांन, मा हरीश कुमार,डॉ नूर हसन सलमानी,सलमान त्यागी,सुमित पंवार बारी,गुफरान तेवड़ा,नसीमा बेगम,महेन्द्री देवी,सानिया त्यागी,स्वाति रानी,पुष्प देवी,अमरनाथ पाल,फैसल राणा,शाहरुख़ चौधरी, नवेद रँगरेज,हिमांशु शर्मा,तरुण शर्मा,सुरेशवती,जेबा परवीन,श्रीमती वीरमति,किरन देवी,जुबेदा खातुन, मूर्ति देवी,रविन्द्र कौर सहित सैकड़ो महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...