मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भाजपाईयो के हमले के पीड़ित किसानों से की मुलाकात


 मुजफ्फरनगर l सपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम सौरम के किसानों पर भाजपाईयो के हमले की निंदा करते हुए आज सौरम में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात कि। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानों पर भाजपा नेताओं के हमले की घटना को बेहद गम्भीर घटना के रूप में ले रहे हैं। तथा वह उनके निर्देश पर किसानों को समर्थन देने आए हैं।प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाजपाईयो के हमले में घायल किसानों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद कहा कि किसानों द्वारा कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन व भाजपा सरकार की किसान विरोधी मानसिकता की पोल खुलने पर गांवों में भाजपा नेताओं के विरुद्ध आक्रोश की स्थिति है लेकिन भाजपा नेता गांवों की वास्तविक स्थिति को अनदेखा करने की भूल करके अपने खिलाफ नाराजगी को सत्ता व गुंडागर्दी के बल पर दबाना चाहते हैं इसी मानसिकता के चलते केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ गए सैकड़ो भाजपाईयो ने किसानों के लोकतांत्रिक सवाल का जवाब हमले से देकर गुंडागर्दी का सबूत दिया है।प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा किसानों पर हमले को बर्दाश्त नही करेगी सपा किसानों के अहिंसात्मक आंदोलन व मांगो का पूरी तरह समर्थन करती है।उन्होंने किसानों पर हमले के दोषियो की गिरफ्तारी की मांग की।उनके साथ सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान, अजीत बबलू प्रमुख, जय कुमार पहलवान ,हसीन कुरेशी, सालिम कसेरवा,सपा विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान,सन्दीप डबास एडवोकेट,तनवीर प्रधान सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...