शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

मूछें हों तो नत्थू लाल नहीं इस चिड़िया जैसी

 नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि, एक बार में तस्वीर देखने पर पता चलता है कि ये महज एक चिड़िया है, लेकिन उसके चेहरे को देखकर लोग हैरान हैं। 

आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर एक चिड़िया की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया है मूंछे हों तो... यह सुनकर हमारे जेहन में अमिताभ बच्चन का डयलाॅग आता है। जिसमें वे कहते हैं मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी हों। जितना खास यह डायलॉग है, उतना ही खास यह पक्षी भी है। तस्वीर में नजर आ रही चिड़िया की मूंछे हैं। वो भी चोंच के पास मुड़ी हुईं। इस तस्वीर को देखकर यूजर्स हैरान हैं और लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पक्षी का नाम इंका टर्न है जो आमतौर पर ये पेरू और चिली के तटों पर पाई जाती हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...