सडक हादसे में युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजपुरा निवासी 40 वर्षीय अहसान पुत्र सगीर अहमद उत्तराखंड के लंढौरा में ईट भटटे पर कार्य करता था। बीती रात 11 बजे के लगभग वह अपने साथी सलमान पुत्र कल्लू के साथ बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से लंढौरा जा रहा था। पुरकाजी बाईपास पर रात में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अहसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी सलमान निवासी गदरजुडडा मंगलौर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ इलाज हेतु रेफर किया गया। रात में दुघर्टना में मौत की सूचना पर मृतक के परिजन व ग्रामीण पुरकाजी थाने पहुंचे। पुरकाजी थाने पर पूरे दिन हंगामा रहा। पहले दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास रहा। लेकिन हल न होने पर शुक्रवार में दोपहर दो बजे गुलजार पुत्र सगीर ने थाना पुलिस को कार चालक के खिलाफ दुघर्टना की तहरीर दी गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दुघर्टना का केस दर्ज किया है।
Comments