मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 23 फरवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 23 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - एकादशी शाम 06:05 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा दोपहर 12:31 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

⛅ *योग - आयुष्मान् 24 फरवरी प्रातः 04:35 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:46 से शाम 05:13 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:04* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:39* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त। के समय मे प्रत्येक जिले के लिए अंतर संभव है)

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - जया एकादशी*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞




🌷 *जया एकादशी* 🌷

🙏🏻 *( इस दिन का व्रत ब्रह्महत्या जैसे पाप व पिशाचत्व का नाशक है तथा प्रेतयोनि से रक्षा करता है | )*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *जया एकादशी - प्रेत मोचिनी एकादशी* 

🙏🏻 *भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया ..ये जया एकादशी (23 फरवरी 2021 ) (प्रेत मोचिनी एकादशी) का उपवास रखने वाले को भोग भी मिलता है - संसार का सुख सम्पदा भी मिलता है | ब्रम्ह की हत्या, ब्रम्हज्ञानी की हत्या बड़े में बड़ा पाप है | वो ब्रम्ह हत्या के पाप को नाश करनेवाली एकादशी है जया एकादशी | और कभी वो व्यक्ति पिशाच योनी को प्राप्त नहीं होगा |प्रेत योनी में कोई पड़ा हो उसकी सदगति होती है और जया एकादशी का जो व्रत रखेगा उसे प्रेत योनी में कभी नहीं जाना पड़ेगा | किसी कारण ये व्रत नहीं भी कर सकते तो चावल तो एकादशी को नहीं खाना... बीमारी भी देंगे और पाप भी देंगे | चावल एकादशी के दिन दुश्मन को भी नहीं खिलाना |*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भीष्म द्वादशी व्रत* 🌷

🙏🏻 *माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भीष्म द्वादशी का व्रत किया जाता है। इस बार ए व्रत 24 फरवरी, बुधवार को है । धर्म ग्रंथों के अनुसार,इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है।*

🌷 *व्रत विधि* 🌷

🙏🏻 *भीष्म द्वादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद संध्यावंदन करें और षोडशोपचार विधि से लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें। भगवान की पूजा में केले के पत्ते व फल,पंचामृत,सुपारी,पान,तिल,मौली,रोली,कुम -कुम,दूर्वा का उपयोग करें। पूजा के लिए दूध,शहद केला,गंगाजल,तुलसी पत्ता,मेवा मिलाकर पंचामृत तैयार कर प्रसाद बनाएं व इसका भोग भगवान को लगाएं।*

🙏🏻 *इसके बाद भीष्म द्वादशी की कथा सुनें। देवी लक्ष्मी समेत अन्य देवों की स्तुति करें तथा पूजा समाप्त होने पर चरणामृत एवं प्रसाद का वितरण करें। ब्राह्मणों को भोजन कराएं व दक्षिणा दें। इस दिन स्नान-दान करने से सुख-सौभाग्य,धन-संतान की प्राप्ति होती है। ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद ही स्वयं भोजन करें और सम्पूर्ण घर-परिवार सहित अपने कल्याण धर्म,अर्थ,मोक्ष की कामना करें।*

🌷 *ये है भीष्म द्वादशी का महत्व* 🌷

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा सुख व समृद्धि की प्राप्ति होती है। भीष्म द्वादशी व्रत सब प्रकार का सुख वैभव देने वाला होता है। इस दिन उपवास करने से समस्त पापों का नाश होता है। इस व्रत में ब्राह्मण को दान, पितृ तर्पण, हवन, यज्ञ, आदि करने से अमोघ फल प्राप्त होता है।*

🙏🏻 *इस व्रत में ॐ नमो नारायणाय नम: आदि नामों से भगवान नारायण की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।*

🌺🙏

पंचक

11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021

विजया एकादशी मंगलवार, 09 मार्च 2021

आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च 2021


24 फरवरी: प्रदोष व्रत


10 मार्च: प्रदोष व्रत


26 मार्च: प्रदोष व्रत


माघ पूर्णिमा 27 फरवरी, शनिवार

फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


फाल्गुनी अमावस्या- शनिवार, 13 मार्च 2021.


मेष

आज का दिन आपके व्यापार में नये सुधार लेकर आएगा और नए-नए अफसरों की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको उत्तम लाभ मिलने की पूरी संभावना है। जीवन साथी के सहयोग से आज आपके लक्ष्यों की पूर्ति होगी। पिता जी के आशीर्वाद से आपके पारिवारिक बिजनेस में भी लाभ होने की भरपूर संभावना है और शासन के द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना भी दिख रही है। आज शाम के समय अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं शारीरिक कष्ट होने की संभावना दिख रही है, लेकिन देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा। आज कोई शिक्षा सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृष 

व्यापार करने वाले लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रता बनाए रखें। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग बनते हुए दिख रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे है, लेकिन आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यवसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी और आप भविष्य के प्रति भी चिंतित रखेंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने के लिए कह रहा है, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। यदि ऐसा हुआ तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवसाय शुरू करने के लिए आज नये मार्ग प्रशस्त होंगे और निवेश भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ है, तो वह आज आपको मिल सकता है, उसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में विवेक व बुद्धि से लिए गए निर्णय लाभप्रद होंगे। संतान के भविष्य की आज आपको चिंता होगी। पारिवारिक धनसंपदा में भी बढ़ोतरी होगी। आज शाम के समय आप किसी नामकरण विवाह आदि मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कर्क 

आज आपको अपने ऑफिस में अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहना होगा। कड़ी मेहनत करने से ही आपके कार्य सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके अधिकार व दायित्व में वृद्धि होगी। हालांकि मित्रों से कुछ निराशा आपके हाथ लग सकती हैं। भौतिक सुख साधनों पर भी खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षडयंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग आप से संबंध बनाने की चाहत रखेंगे, जिससे आपके प्रिय जनों की संख्या में इजाफा होगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। आज शाम के समय आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में खराबी आ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्तो पर विशेष ध्यान रखें। रिश्तो में चली आ रही कड़वाहट आज खत्म होगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा धन खर्च करने से आज बन सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में आज नई योजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। शत्रु भी आपके पराक्रम को देख आज उत्साहित होंगे। आपके अंदर परोपकार व दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी और आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य की थोड़ी चिंता सताने लगेगी।

कन्या 

यदि बहुत समय से शरीर में कोई कष्ट हो रहा है, तो उससे आज सुधार होगा। संतान के भविष्य से जुड़ा आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने में आपको अपने भाई का सहयोग मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आज झुकाव रहेगा और जीवन साथी के साथ रिश्तो में भी मजबूती आएगी, लेकिन साझेदारी में किए जा रहे कार्यों में कुछ अवरोध हो सकता है, इसीलिए उन्हें करने से बचना होगा।

तुला 

जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उनको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है और समाज मे आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके जीवन में कोई समस्या चल रही हैं, तो वह आज समाप्त होगी, जिससे आपके पारिवारिक जीवन में शांति और खुशहाली आएगी। फिर भी आज आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन भी होता दिख रहा है। जीवन साथी के साथ मिलकर आज भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। शाम के समय वाहन से दूरी बनाकर रखें अन्यथा चोट लगने का भय बना हुआ है। परिवार में आज किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके प्रेम जीवन में एक नई शुरुआत होगी और आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत से आपके रिश्ते में चल रही गलतफहमी दूर होंगी और प्रेम बढ़ेगा। यदि आप साझेदारी में कार्य करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी बरतें अन्यथा वाद विवाद की आशंका बनती दिख रही है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर बनेंगे। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य से आज आपका मान-सम्मान सातवें आसमान पर होगा। आज शाम के समय अतिथियों का अचानक आगमन आपकी जेब पर खर्चे का बोझ बढ़ा सकता है। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु

रोजगार के क्षेत्र में जो रुकावटें चल रही थी, वह आज दूर होंगी और आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापार में आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन में आज नये संबंध स्थापित होंगे। शाम का समय धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा और शुभ व्यय की कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से शासन द्वारा आप को सामान सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

मकर

आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई सहयोगी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दें क्योंकि इसका उल्टा असर आप पर पड़ सकता है। आज शाम का समय पुण्य कार्य में लगेगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी अन्यथा असफलता का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए एकाग्रता से कार्य करें। आज आपको अपने पूर्वजों के धन मिलने की भी भरपूर संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखकर चलना होगा। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कुंभ 

आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और भविष्य के लिए कुछ बचत की योजना पर भी निवेश करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय नयी योजना की पूर्ति करने के लिए अत्यंत शुभ है। आपके मित्रों व परिवार जनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपके नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे। आपको कुछ श्रेष्ठ कार्य द्वारा धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता में व्यतीत होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिससे आपका जीवन साथी आपके प्रति और भी मान सम्मान रखने लगेगा।

मीन

यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संपत्ति से संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और परिवार की समस्याओं को खत्म करने के लिए भी आज आप महत्व देंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनते हुए दिख रहे हैं। अपने पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने पिता का मार्गदर्शन व सहयोग मिलेगा। छात्रों को गुरुजनों के सहयोग से स्मरण शक्ति का विकास होगा। अपने ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन का है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...