शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 12 फरवरी 2021

 विज्ञापन 



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 12 फरवरी 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - माघ*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा दोपहर 02:23 तक तत्पश्चात शतभिषा*

⛅ *योग - परिघ 13 फरवरी रात्रि 02:20 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:27 से दोपहर 12:53 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:11* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:34* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - विष्णुपदी संक्रांति (पुण्यकाल दोपहर 12:53 से सूर्यास्त तक)*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷

👉 *माघ मास, शुक्ल पक्ष की प्रथम नौ तिथियाँ गुप्त नवरात्रियाँ है जिसकी शुरुआत 12 फरवरी से होने जा रही है l*

🙏 *एक वर्ष में कुल चार नवरात्रियाँ आती हैं , जिनमे से सामान्यतः दो नवरात्रियो के बारे में आपको पता है ,पर शेष दो गुप्त नवरात्रियाँ हैं l*

🌷 *शत्रु को मित्र बनाने के लिए* 🌷

🙏 *नवरात्रि में शुभ संकल्पों को पोषित करने, रक्षित करने, मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए और शत्रुओं को मित्र बनाने वाले मंत्र की सिद्धि का योग होता है।*

🙏 *नवरात्रि में स्नानादि से निवृत्त हो तिलक लगाके एवं दीपक जलाकर यदि कोई बीज मंत्र 'हूं' (Hum) अथवा 'अं रां अं' (Am Raam Am) मंत्र की इक्कीस माला जप करे एवं 'श्री गुरुगीता' का पाठ करे तो शत्रु भी उसके मित्र बन जायेंगे l*

👩 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 1*

👵 *जिन माताओं बहनों को दुःख और कष्ट ज्यादा सताते हैं, वे नवरात्रि के प्रथम दिन (देवी-स्थापना के दिन) दिया जलायें और कुम-कुम से अशोक वृक्ष की पूजा करें ,पूजा करते समय निम्न मंत्र बोलें :*

🌷 *“अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले "*

🙏 *भविष्योत्तर पुराण के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन इस तरह पूजा करने से माताओ बहनों के कष्टों का जल्दी निवारण होता है l*

👩 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 2*

🙏 *माघ मास शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन में सिर्फ बिना नमक मिर्च का भोजन करें l (जैसे दूध, रोटी या खीर खा सकते हैं l)*

🌷 • *" ॐ ह्रीं गौरये नमः "* 🌷 

🙏 *मंत्र का जप करते हुए उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्वयं को कुमकुम का तिलक करें l*

🐄 *गाय को चन्दन का तिलक करके गुड़ ओर रोटी खिलाएं l*

💶 *श्रेष्ठ अर्थ (धन) की प्राप्ति हेतु* 💶

💥 *प्रयोग : नवरात्रि में देवी के एक विशेष मंत्र का जप करने से श्रेष्ठ अर्थ कि प्राप्ति होती है*

🙏 *मंत्र ध्यान से पढ़ें* 🙏

🌷 *"ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमल-वासिन्ये स्वाह् "*

   👦 *विद्यार्थियों के लिए* 👦

🙏 *प्रथम नवरात्रि के दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकों को ईशान कोण में रख कर पूजन करें और नवरात्रि के तीसरे तीन दिन विद्यार्थी सारस्वत्य मंत्र का जप करें।*

🙏 *इससे उन्हें विद्या प्राप्ति में अपार सफलता मिलती है l*

🙏 *बुद्धि व ज्ञान का विकास करना हो तो सूर्यदेवता का भ्रूमध्य में ध्यान करें । जिनको गुरुमंत्र मिला है वे गुरुमंत्र का, गुरुदेव का, सूर्यनारायण का ध्यान करें।*

🙏 *अतः इस सरल मंत्र की एक-दो माला नवरात्रि में अवश्य करें और लाभ लें l*


मेष 

आज दिन आपकी महत्व कक्षाओं की पूर्ति का है। काफी परेशानियों के बाद आज राहत मिलती नजर आ रही है। आज भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरती नजर आ रही है। आज बिना कारण के आप किसी दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं और कोई छोटा मोटा पार्ट टाइम काम करने के लिए भी समय निकाल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। आपके पारिवारिक जीवन में आज कोई शुभ सूचना मिलने की उम्मीद दिख रही है।

वृष

आपके परिवार में आज किसी मांगलिक और शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे परिवार में हर्ष रहेगा। आपको आज ऐसा महसूस होगा कि आपको जीवन स्तर को सुधारने के लिए स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। शाम के समय आज आपके घर किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के लोग खुश नजर आएंगे और उनको देखकर आपको खुशी होगी

मिथुन

आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी उन्नति देखकर आपके सभी साथी कर्मचारी हैरानी महसूस करेंगे। आपको खुद भी आज अपनी नजरों में अलग सा महसूस होगा। ध्यान रखना होगा कहीं किसी की नजर ना लग जाए और व्यर्थ की मान बड़ाई की इच्छा के कार्यों से आज आपको दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को आज परिश्रम का मीठा फल प्राप्त होगा। आपकी प्रगति की जो गति चल रही हैं। उसी को स्थाई रखना आप का मुख्य प्रयास होना चाहिए, तभी आप अपनी सफलता को कायम रख पाएंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा।

कर्क 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य करने में ही व्यतीत होगा। आपको आज अपने भाई बहन या संतान की कोई चिंता परेशान कर सकती है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, इसलिए आज आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते ही धन का व्यय करें अन्यथा आने वाला समय आपको परेशान कर देगा।


सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका कारोबार काफी समय से धीमा चल रहा है, तो इस वक्त आपको अपने कार्यभार की विशेष चिंता परेशान कर सकती है। अपने आलस और आराम को आज जागना पड़ेगा, तभी आप आगे बढ़ सकेंगे। परिवार में कुछ समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त होती दिख रही हैं। आज मन थोड़ा प्रसन्न रहेगा। अपने जीवन साथी के साथ आज कहीं घूमने फिरने का प्लान भी बना सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आप काफी व्यस्त हो भाग दौड़ में बिताने वाले हैं। हालांकि उसके नतीजे भी आपके लिए भरपूर लाभ लेकर आएंगे। अपने कार्यों की आज इच्छा पूर्ण पूरी होगी। आपका आने वाला समय आपको भरपूर लाभ दे। मित्रों से भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखद पलों का आनंद लेंगे, पिता का आशीर्वाद भी बना रहेगा।

तुला 

आज अपने किसी पारिवारिक सदस्य या किसी अपने की चिंता परेशान करने वाली हैं, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है और आप तनाव महसूस करेंगे। सामाजिक और व्यवसाय के क्षेत्र में भी शत्रु आज आपका काम नहीं बनने देंगे, लेकिन आपको अपने साहस और बुद्धिमानी से लोगों को पराजित करना होगा। पिताजी व जीवन साथी की सलाह से कार्य करेंगे, तो कार्य सिद्ध होंगे। संतान के प्रति भी थोड़ी चिंता रहेगी।

वृश्चिक

आपका आज कोई अपना आपको शुभमंगल समाचार सुना सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े हैं और हर मोड़ पर आपका साथ देंगे। अपने कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर कतई हावी ना होने दें। यदि नई योजनाओं के लिए सोच रहे हैं, तो उनमें आज सफलता मिलेगी और पुराने झंझट ओ से छुटकारा मिलता नजर आ रहा है, लेकिन निराशाजनक विचारों को मन में ना आने दे। समय बहुत ही अनुकूल है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

धनु 

दिन आज आपके लिए कुछ खास होने वाला है। कुछ ऐसे मामले होंगे, जिनमें आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कुछ नए संपर्कों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। यदि रुका हुआ कोई धन है, तो वह कठिनाई से प्राप्त होगा। अपने रोजमर्रा के कार्यों में कोताही कतई ना बरते। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं।


मकर 

आज आपको अपने कार्यकाल का भरपूर लाभ होगा और शुभ समाचारों की तो आज दिन भर लाइन लगी रहेगी। मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की भी सोच सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज सहयोग मिलता दिख रहा है। सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी शाम का समय आप परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

कुंभ 

यदि आज आप कोई आयात निर्यात के व्यवसाय का सोच रहे हैं, तो उसके आरंभ के लिए निर्णय लेना शुभ रहेगा। अध्यात्म और धर्म की रुचि भी आज बढ़ेगी और भाग्य मामले में आपका भरपूर साथ देगा। आज किसी यात्रा या फिर मंगल उत्सव का सहयोग बन रहा है और आप परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। समय के सदुपयोग से आपका भाग्य का सितारा आज बुलंद दिख रहा है।

मीन 

आज आपको गुप्त शत्रुअओ से सावधान रहना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को आज धन उधार ना दें क्योंकि वह किसी भी कीमत पर आपको वापस मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है और अपने माता-पिता व गुरु की सेवा और देव पूजन में भी ध्यान लगाना ना भूले। इसी से आपके कार्य बनते दिख रहे हैं। उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व अध्यात्म में रूचि बढना स्वाभाविक है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...