मुजफ्फरनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तथा पूर्व विधायक डाॅ मामचंद का आज भाजपा कार्यालय परजोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित वर्गांे के कल्याण लिए 59 करोड का बजट जारी किया है। इससे इन वर्गों के बच्चों को छात्रवृत्ति तथा अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इन वर्गों के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। इसमें दस लाख रूपये तक बिना गारंटी के कर्ज की व्यवस्था भी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सात दशकों तक इन वर्गों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा। पहली बार भाजपा की सरकार ने ठोस योजनाएं बनाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोडने का काम किया है। इस कार्य में सरकार के साथ भाजपा के संगठन ने भी काफी अच्छा कार्य किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि अनुसूचित समाज को आर्थिक व सामाजिक भागीदारी दिलाकर विकास के पथ पर आगे बढाने में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस मौके पर जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुंडीर, डाॅ. पुरूषोत्तम, संजय गर्ग, अमित चैधरी, सचिन सिंघल, अचिंत मित्तल, सुनील दर्शन समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें