रविवार, 10 जनवरी 2021

जिस्मफरोशी के आरोपी व्यापारी नेता को गिरफ्तार किया


मेरठ।
 शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने साहिल होटल से गिरफ्तार कर लिया। विनोद अरोड़ा डेढ़ साल से जिस्मफरोशी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके साहिल होटल से से अनैतिक देह व्यापार पकड़ा था। विनोद अरोड़ा को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 

18 जुलाई 2019 को नौचंदी थाने के शास्त्रीनगर स्थित होटल साहिल से पुलिस ने जिस्मफरोशी पकड़ी थी। मौके से चार ग्राहक और दो युवतियों को पकड़ा था। साथ ही होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया था। उस समय होटल स्वामी एवं व्यापारी नेता विनोद अरोड़ा भाग गया था। एएचटीयू ने विनोद अरोड़ा को भी जिस्मफरोशी कराने में नामजद किया था। एएचटीयू थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे जैसे ही विनोद अरोड़ा होटल पहुंचे तो एएचटीयू की टीम ने उसे होटल के अंदर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि होटल स्टाफ ने विरोध किया था। समझाने के बाद स्टाफ मान गया था। विनोद अरोड़ा को होटल से एएचटीयू थाने लाया गया, जहां से मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने विनोद अरोड़ा को जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...