गुरुवार, 7 जनवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 जनवरी 2021

विज्ञापन 

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~

⛅ *दिनांक 07 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - मार्गशीर्ष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी रात्रि 11:57 तक तत्पश्चात दशमी* 

⛅ *नक्षत्र - चित्रा शाम 03:46 तक तत्पश्चात स्वाती*

⛅ *योग - सुकर्मा रात्रि 09:16 तक तत्पश्चात धृति*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:07 से शाम 03:29 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:18* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:10* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*



               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कार्य सिद्धि के लिए* 🌷

 *“ॐ गं गणपतये नमः”*

🙏🏻 *हर कार्य शुरु करने से पहले इस मंत्र का 108 बार जप करें, कार्य सिद्ध होगा ।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *इलायची* 🌷

➡ *इलायची औषधीय रूप से अति महत्त्वपूर्ण है | यह दो प्रकार की होती है – छोटी व बड़ी |*

➡ *छोटी इलायची : यह सुंगधित, जठराग्निवर्धक, शीतल, मूत्रल, वातहर, उत्तेजक व पाचक होती है | इसका प्रयोग खाँसी, अजीर्ण, अतिसार, बवासीर, पेटदर्द, श्वास ( दमा ) तथा दाहयुक्त तकलीफों में किया जाता है |*

💊 *औषधीय प्रयोग* 💊

👉🏻 *- अधिक केले खाने से हुई बदहजमी एक इलायची खाने से दूर हो जाती है |*

👉🏻 *- धूप में जाते समय तथा यात्रा में जी मचलाने पर एक इलायची मुँह में डाल दें |*

👉🏻 *- १ कप पानी में १ ग्राम इलायची चूर्ण डालके ५ मिनट तक उबालें | इसे छानकर एक चम्मच शक्कर मिलायें | २ – २ चम्मच यह पानी २ – २ घंटे के अंतर लेने से जी – मचलाना, उबकाई आना, उल्टी आदि में लाभ होता है |*

👉🏻 *- छिलके सहित छोटी इलायची तथा मिश्री समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बनालें | चुटकीभर चूर्ण को १ -१ घंटे के अंतर से चूसने से सूखी खाँसी में लाभ होता है | कफ पिघलकर निकल जाता है |*

👉🏻 *- रात को भिगोये २ बादाम सुबह छिलके उतारकर घिसलें | इसमें १ ग्राम इलायची चूर्ण, आधा ग्राम जावित्री चूर्ण, १ चम्मच मक्खन तथा आधा चम्मच मिश्री मिलाकर खाली पेट खाने से वीर्य पुष्ट व गाढ़ा होता है |*

👉🏻 *- आधा से १ ग्राम इलायची चूर्ण का आँवले के रस या चूर्ण के साथ सेवन करने से पेशाब और हाथ-पैरों की जलन दूर होती है |*

👉🏻 *- आधा ग्राम इलायची दाने का चूर्ण और १-२ ग्राम पीपरामूल चूर्ण को घी के साथ रोज सुबह चाटने से ह्रदयरोग में लाभ होता है |*

👉🏻 *- छिलके सहित १ इलायची को आग में जलाकर राख कर लें | इस राख को शहद मिलाकर चाटने से उलटी में लाभ होता है |*

👉🏻 *- १ ग्राम इलायची दाने का चूर्ण दूध के साथ लेने से पेशाब खुलकर आती है एवं मूत्रमार्ग की जलन शांत होती है |*

💥 *सावधानी : रात को इलायची न खायें, इससे खट्टी डकारें आती है | इसके अधिक सेवन से गर्भपात होने की भी सम्भावना रहती है |*

🙏🏻 🙏पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


10 जनवरी: प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष

 आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। आप अपने निजी जीवन को ज्यादा महत्व देंगे और अपने दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है और आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बेवजह की झड़प भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम में मजा आएगा और उनकी मेहनत उनके लिए महत्वपूर्ण फायदे के सौदे लेकर आएगी। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आपके खर्चों में कमी आएगी और सेहत में सुधार होगा

वृष

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। कामों में कुछ रुकावट आ सकती है, जिससे मन परेशान होगा। मानसिक तनाव में रहेंगे। खर्चों में एकदम से बढ़ोतरी होगी और इनकम उसके मुकाबले कम होगी, इसलिए आप खुद को चुनौतियों से कमजोर पाएंगे लेकिन खुद पर भरोसा रखने से काम बनेंगे। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज प्रिय का प्यार मिलेगा और काम के सिलसिले में आप मजबूत रहेंगे।

मिथुन 

 आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। कामों में कुछ रुकावट आ सकती है, जिससे मन परेशान होगा। मानसिक तनाव में रहेंगे। खर्चों में एकदम से बढ़ोतरी होगी और इनकम उसके मुकाबले कम होगी, इसलिए आप खुद को चुनौतियों से कमजोर पाएंगे लेकिन खुद पर भरोसा रखने से काम बनेंगे। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज प्रिय का प्यार मिलेगा और काम के सिलसिले में आप मजबूत रहेंगे।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज घर के कुछ पुराने कामों को निपटाने और नौकरीपेशा लोग अपने काम में पूरा ध्यान देंगे। इससे दोनों ही स्थानों पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपको आपके काम के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में समझदारी और एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बढ़ेगी। प्रेम जीवन में रोमांस के मौके मिलेंगे और नजदीकी बढ़ेगी।

सिंह 

 आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की सोचेंगे लेकिन अच्छा यही होगा कि अभी ऐसा विचार मन से त्याग दें क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपने काम में खूब मजा आएगा और आप बढ़ चढ़कर उसे पूरा करेंगे। इससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको अपने विरोधियों से कोई खतरा नहीं होगा। सेहत के प्रति जागरूक रहें। दांपत्य जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हर्ष होगा। 

कन्या

 आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी, इसलिए थोड़ा सावधानी रखना ही बढ़िया होगा। धन के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे। भाग्य की वजह से आपको धन की आवक होगी और आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में भी कामयाब हो पाएंगे। इनकम अच्छी रहेगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में दिखाई देंगे और आपको वाद विवाद से लाभ होगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें परेशान करेंगी

तुला

 आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने खुद के बारे में बहुत कुछ सोचेंगे और खुद को कैसे निखारें, इस पर ध्यान देंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आज काफी मूड में रहेगा और आपको भी खुश रखने की कोशिश करेगा। पारिवारिक रूप से सभी लोग एक दूसरे के प्रति उसने की भावना रखेंगे। काम में तरक्की मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपको सेहत में दिक्कतें आ सकती है।

वृश्चिक

 आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आपकी इनकम में कुछ कमी होगी और खर्चे बढ़ेंगे, जिससे तनाव आप पर हावी हो जाएगा।ऐसी स्थिति में खुद को संभालें और परेशान ना हों। धीरे-धीरे स्थितियां सुधर जाएंगी। परिवार का माहौल कुछ तनाव दे सकता है लेकिन दांपत्य जीवन पूरी तरह से आपको सुख देगा और आपका जीवन साथी भी आपके हर काम में आपकी मदद करेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको फायदा होगा। 

धनु

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने बढ़ते खर्चों की चिंता रहेगी क्योंकि आपकी इनकम भी थोड़ी कम होगी। ऐसी स्थिति में आपको ध्यान रखना चाहिए कि खर्चे बेवजह ना बढ़े। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। पुराने समय से जो एक नीरसता थी, वह खत्म हो जाएगी और एक दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे, दूरियां घटेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज का दिन अच्छे नतीजे देगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे।

मकर 

 आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके सीनियर भी आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समय रहते निभाएंगे, जिससे घर के लोगों का भी आपको प्रेम मिलेगा और उनकी नजरों में आप की वैल्यू बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। आज अपने प्यार की पींगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेगा। आपकी सेहत में सुधार दिखेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप भाग्य के भरोसे कई कामों को रोक देंगे, जिससे बाद में परेशानी हो सकती है, इसलिए इस ओर विशेष ध्यान दें। इनकम में सामान्य रूप से बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चे ज्यादा तेज गति से बढ़ेंगे, इसलिए आप चिंतित हो सकते हैं। सेहत में गिरावट रहेगी। व्यवहारिक रूप से कुछ दिक्कतें आपके सामने आएंगी। शादीशुदा जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। 

मीन

 आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। आप मानसिक रूप से चिंता मग्न रहेंगे और यही चिंताएं आपको शारीरिक रूप से भी दिक्कतें दे सकती हैं, इसलिए आप सेहत के प्रति सावधान रहें  इनकम में जरूर बढ़ोतरी होगी और आप अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाएंगे। कुछ नया इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके काम आएगा। शादीशुदा लोगों गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी युगल को अपने रिश्ते की सच्चाई ज्ञात होगी और आप अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा।



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25 

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 




  

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्ये क कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...