शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 01 जनवरी 2021


 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 01 जनवरी 2021


*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - मार्गशीर्ष)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया सुबह 09:33 तक तत्पश्चात तृतीया* 

⛅ *नक्षत्र - पुष्य रात्रि 08:15 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - वैधृति शाम 01:38 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:21 से दोपहर 12:42 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:17* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:07*

(सूर्योदय और सुर्यास्त के समय मे जिलेवार अंतर संभव है) 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

👉 *02 जनवरी 2021 शनिवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:14)* 

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।**

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

📅 *वास्तु में पुराने कैलेंडर लगाए रखना अच्छा नहीं माना गया है। ये प्रगति के अवसरों को कम करता है। इसलिए, पुराने कैलेंडर को हटा देना चाहिए और नए साल में नया कैलेंडर लगाना चाहिए। जिससे नए साल में पुराने साल से भी औज्यादा शुभ अवसरों की प्राप्ति होती रहे।*

*अगर सालभर अच्छे योग और फायदे चाहते हैं तो घर में कैलेंडर को वास्तु के अनुसार ही लगाएं।*

👉🏻 *वास्तु अनुरुप कहां लगाएं कैलेंडर*

📅 *कैलेंडर उत्तर,पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। हिंसक जानवरों, दुःखी चेहरों की तस्वीरोंवाला ना हो। इस प्रकार की तस्वीरें घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार करती है।*

📅 *पूर्व में कैलेंडर लगाना बढ़ा सकता हैं प्रगति के अवसर- पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य हैं , जो लीडरशिप के देवता हैं। इस दिशा में कैलेंडर रखना जीवन में प्रगति लाता है। लाल या गुलाबी रंग के कागज पर उगते सूरज, भगवान आदि की तस्वीरों वाला कैलेंडर हो।*

📅 *उत्तर दिशा में कैलेंडर बढ़ाता है सुख-समृद्धि- उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है। इस दिशा में हरियाली,फव्वारा, नदी,समुद्र, झरने, विवाह आदि की तस्वीरों वाला कैलेंडर इस दिशा में लगाना चाहिए। कैलेंडर पर ग्रीन व सफेद रंग का उपयोग अधिक किया हो।*

📅 *पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने से बन सकते हैं रुके हुए कई कार्य- पश्चिम दिशा बहाव की दिशा है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से कार्यों में तेजी आती हैं। कार्यक्षमता भी बढ़ती है। पश्चिम दिशा का जो कोना उत्तर की ओर हो। उस कोने की ओर कैलेंडर लगाना चाहिए।*

📅 *कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए घर की दक्षिण दिशा में- घड़ी और कैलेंडर दोनों ही समय के सूचक हैं। दक्षिण ठहराव की दिशा है। यहां समय सूचक वस्तुओं को ना रखें। ये घर के सदस्यों की तरक्की के अवसर रोकता है। घर के मुखिया के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।*

📅 *मुख्य दरवाजे से नजर आता कैलेंडर भी नहीं लगाएं- मुख्य दरवाजे के सामने कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। दरवाजे से गुजरने वाली ऊर्जा प्रभावित होती है। साथ ही तेज हवा चलने से कैलेंडर हिलने से पेज उलट सकते हैं । जो कि अच्छा नहीं माना जाता है।*

💥 *विशेष : अगर कैलेंडर में संतों महापुरुषों तथा भगवान के श्रीचित्र लगे हों,तो ये और अधिक पुण्यदायी और आनंददायी माना जाता है |*


📖🙏पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


10 जनवरी: प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी और आप अपने घर में आनंद का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा और आप के काम से प्रोडक्टिविटी साफ दिखाई देगी। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। मानसिक तनाव में कमी होगी। संतान सुखी रहेगी और प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे, लेकिन गृहस्थ जीवन को भी समय देना जरूरी होगा नहीं तो तनाव बढ़ने की संभावना है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी तेज बुद्धि का फायदा मिलेगा। आप अपनी किसी पुरानी हॉबी को आगे बढ़ाएंगे और उससे इनकम भी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग आपका मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पिताजी का भी सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और प्रिय से नजदीकी बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनाव से बाहर निकलेगा।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज घर में रहकर घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। केवल खाने-पीने और व्यायाम ना करने से सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रहेगा क्योंकि आपके जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है।

कर्क 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप जीवनसाथी के निकट आएंगे। आपको पढ़ाई के सिलसिले में भी अच्छा मौका मिल सकता है। काम के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और अपने काम को और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और उनसे जीत कर ही रहेंगे जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा आपका हौसला भी मजबूत होगा। खुद के प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और थोड़ा शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थी जीवन में प्यार की भरमार रहेगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आने वाला साबित होगा। आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी। मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। यदि आपसी कोई विवाद भी है, तो उसे साथ बैठकर सुलझा लेंगे और साथ में कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और अनुशासित रहकर काम करना आपको फायदा दिलाएगा।पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, वह आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए कहीं घुमाने ले कर जाएंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में आज प्यार की भरमार रहेगी।

तुला 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन के बीच बढ़िया तालमेल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होगी। कोई प्रॉपर्टी खरीदने की बात करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग बन सकते हैं और व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ होगा। आज के दिन यात्रा करने से बचें। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो गृहस्थ जीवन में झगड़े की संभावना बनेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा जिसकी वजह से कामों में सफलता मिलेगी। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। कामों में सफलता मिलेगी। मन हर्षित होगा। आप अपनी कार्यकुशलता का फायदा अपने काम में उठाएंगे। आपका बॉस भी आपकी तारीफ करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज समझना होगा क्योंकि आपके प्रिय का मूड थोड़ा गुस्से वाला हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आज जीवन साथी आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकता है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे और इसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। आप की ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से ज्यादा भी हो सकती है, थोड़ी सावधानी बरतें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उनके लिए कोई गिफ्ट लेकर जाएं। बिजनेस से लाभ के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना होगा और अपने बॉस से झगड़ा ना हो, इसका ध्यान रखें।शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी को बढ़ाने के लिए अपने जीवनसाथी के लिए कोई ड्रेस लेकर जाएं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा लेकिन बेवजह के खर्चों से आप परेशान रहेंगे।इनकम सामान्य रहेगी। आज आपका गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा और जीवन साथी के साथ कहीं हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग करेंगे। संतान से भी खुशी होगी। काम के सिलसिले में आप को और अधिक ध्यान से तथा समय रहते अपने काम को निपटाना एक चुनौती होगा। बिजनेस में धीरे-धीरे लाभ के योग बनेंगे जो शाम तक स्पष्ट होंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन में किसी अन्य व्यक्ति का दखलअंदाजी करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इनकम के मामले में आज आप लकी रहेंगे और आप को उत्तम धन मिलेगा। विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।यदि आप गृहस्थ जीवन में हैं तो आज थोड़ा सा संभल कर रहें, झगड़ा होने की संभावना है।

मीन 

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपका मूड भी अच्छा होगा और मानसिक तनाव भी दूर हो गया होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत रोमांटिक नजर आएंगे और अपने प्रिय को बहुत खुश रखेंगे कहीं बाहर घूमने भी जाएंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे उनके चेहरे पर खुशी आ जाए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आज काफी आसानी होगी और उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आपकी सेहत कमजोर रह सकती है। काम के सिलसिले में आज का दिन कठिन रहेगा, इसलिए मेहनत तो करें लेकिन सोच समझकर और सही दिशा में करें। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 




  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...