सोमवार, 28 दिसंबर 2020

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किसान सम्मान पद यात्रा


मुजफ्फरनगर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस पर किसान सम्मान पद यात्रा का शुभारंभ शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में गांधी वाटिका पर सर्व प्रथम राष्ट्रीय ध्वज आरोहण कर राष्ट्रीय गान गाकर किया गया। इसके बाद राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी का सर्वप्रिय सद्भावना भजन कीर्तन करते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी निकालकर सद्भावना पूर्वक मनाया गया।पद यात्रा का आरंभ गांधी वाटिका से ईदगाह चैंक, हनुमान चैंक, भगतसिंह रोड़ होते हुए शिव चैक,मेरठ रोड होते हुए मिनाक्षी चैंक से खालापार होते हुए प्रेमपुरी, कृष्णापुरी होते हुए गांधी वाटिका पर सम्पन्न हुई।

आज कि किसान सम्मान पद यात्रा के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर उपाध्यक्ष अजय चैधरी, शहर महासचिव धीरज महेश्वरी, शहर सचिव पं प्रहलाद कौशिक, शहर सचिव अरशद सिद्दीकी, शहर सचिव फैय्याज सलमानी, सेवादल जिला अध्यक्ष राहुल भारद्वाज, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष याकुब प्रधान, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद, सत्य पाल सिंह काकरान वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा अध्यक्ष रजत सिंघल, राजकुमार पाठक, प्रदीप चैधरी, विक्रांत, दिग्विजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...