सोमवार, 7 दिसंबर 2020

मेरठ का सपा विधायक किसान आंदोलन के चलते नजरबंद

 मेरठ l देशभर में किसानों के भारत बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। मेरठ से सपा विधायक रफीक अंसारी के घर पर देर रात पुलिस पहुंची। विधायक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद रहने को कहा है। वही पुलिस ने नजरबंद करने से इंकार किया है। 


विधायक ने बताया कि सीओ कोतवाली और थानाध्यक्ष आए और बोले कि शासन का आदेश है। 8 दिसंबर तक घर में ही रहना होगा। दो पुलिस अधिकारियों को भी उनके घर पर तैनात कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के आंदोलन को सरकार पुलिस के खौफ से कुचलना चाहती है। सपा कार्यकारिणी इसका कड़ा विरोध करती है। 8 दिसंबर के भारत बंद को देखते हुए पुलिस अधिकारियों की देर रात तक बैठक जारी रही। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान आन्दोलन के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है। योगी ने सभी जिलों के प्रशासन को संवाद बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं l प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में सड़कों पर जाम न लगने पाए। मुख्यमंत्री योगी ने नोएडा, गाजियाबाद क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर पत्रकार पर फर्जी मुकदमे को लेकर एकजुट हुए पत्रकार, पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम

 *पत्रकारिता की आजादी पर हमला: पुलिस की मनमानी के खिलाफ पत्रकारों का जबरदस्त प्रदर्शन"*    *ककरौली थाने पर जुटे सैकड़ों पत्रकार, फर्जी ...