गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

शुक्रवार को मेरठ किसान सभा में मुख्य अतिथि होंगी स्मृति ईरानी

 मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच किसानों को इन कानूनों के फायदे बताने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे किसान सम्मेलनों की कड़ी में शुक्रवार को मेरठ में बड़ी किसान सभा का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसमें मुख्य अतिथि होंगी। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी इसमें प्रमुख अतिथि होंगे। 

 भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसान सभा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें मुजफ्फरनगर से भी बड़ी संख्या में किसान सहभागिता करेंगे। उनका कहना है कि इन बिलों को लेकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है और वास्तविकता यह है कि यह बिल उनके पक्ष में हैं। किसान सभा के माध्यम से किसानों को कृषि बिलों के फायदे के बारे में बताया जाएगा। शुक्रवार को रोहटा रोड पर संस्कृति फार्म हाउस पर यह किसान सभा सुबह 11 बजे होगी। इसमें तमाम भाजपा नेता भाग लेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...