शनिवार, 12 दिसंबर 2020

किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी का धरना 14 दिसम्बर को-प्रमोद त्यागी

 मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अपने प्रेस बयान में बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सड़को पर ठंड में ठिठुरते किसानों द्वारा केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों की वापसी के लिए आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में व किसान विरोधी कानून की वापसी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर दिनांक 14 दिसम्बर दिन सोमवार को प्रातय 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर धरना देगी।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा के सभी वरिष्ठ नेताओं जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियो सभी विधानसभा अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष सपा, सपा के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षो व प्रमुख पदाधिकारियो को 14 दिसम्बर को प्रातरू11 बजे धरना स्थल जिलाधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर पहुंचने का आह्वान किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...