शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

सड़क हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। जानसठ के निकट सलारपुर में आज सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध तथा 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि गढ़ी निवासी उक्त लोग बाइक पर जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में तीनों सड़क पर पड़े दिखाई दिये। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो तीनों लोग लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। गंभीर अवस्था में उन्हें जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...