गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

प्रशासन ने मांगें मानी, भाकियू भानु का धरना हुआ समाप्त


मुजफ्फरनगर । भाकियू भानु और पुलिस के बीच दिन भर उठापटक के बीच भाकियू भानु प्रदेश अध्यक्ष व पुलिस प्रशासन की दोबारा हुई वार्ता हुई वार्ता में कुछ मांगे मानने और कुछ मांगों पर विचार के आश्वासन के बाद धरना खत्म होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली। 


आज सुबह से रामपुर तिराहे पर बीकेयू भानु के चल रहे धरने का हल निकल गया। पुलिस प्रशासन के साथ भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में कुछ मांगों पर सहमति के साथ मांगे पुलिस प्रशासन ने मान ली। इसके बाद भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष की पकड़ी गई गाड़ी को रिलीज किया गया। टोल कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज होंगे और बीकेयू भानु के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किया गया मुकदमा वापस लिया जाएगा। बाकी मांगों के लिए पुलिस प्रशासन ने 3 दिन का समय मांगा। सभी मांगों से संतुष्ट नजर आए प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह कहा किसी भी तरह का कार्यकर्ता व पदाधिकारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर पुरकाज़ी क्षेत्र में बाँध टूटने से आयी बाढ़

 मुजफ्फरनगर। पुरकाजी ब्लॉक के गांव अलमावाला में सोलानी नदी का बांध टूट गया है। इससे क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। बाढ़ ने हजारों बीघा कृषि भूमि ...