बुधवार, 23 सितंबर 2020

प्रोन्नति की दौड़ में जिंदगी की जंग हार गये दरोगा जी

लखनऊ । प्रोन्नति के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन महानगर में आयोजित हुई प्लाटून कमांड (दरोगा) भर्ती परीक्षा के दौरान एचसीपी जयकरण की मौत हो गई।


बताया गया है कि कानपुर देहात निवासी जयकरण प्रयागराज में तैनात थे। मंगलवार सुबह 5 बजे एचसीपी से दरोगा पद पर प्रमोशन के लिये दौड़ होनी थी। दौड में एचसीपी जयकरण शामिल हुये थे। स्टार्टिंग प्वाइंट से दौड़ शुरू करने के बाद जयकरण ने अच्छी रफ्तार बना रखी थी। मगर, फिनिशिंग लाइन के पास पहुंचने तक उनकी सांस उखड़ने लगी। जयकरण लड़खड़ा कर गिर गये। मैदान में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला। उस वक्त जयकरण की सांस चल रही थी। ग्राउंड पर ही एचसीपी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर एबुलेंस से जयकरण को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एचसीपी को मृत घोषित कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...