रविवार, 13 सितंबर 2020

भारत विकास परिषद ने वितरित किये दिव्यांगों को उपकरण

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l भारत विकास परिषद विवेक शाखा मुजफ्फरनगर एवं कल्याणम करोती मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में एडिट योजना के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांग जन संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से एक दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विकलांगों कों 63 ट्राईसाइकिल, 11 व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी व 8 कैलिपर्स आदि सहायक उपकरण वितरित किये गये। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार संजीव बालियान ने कहा कि दिव्यंगो की मदद करना हम सब का कर्तव्य है। इस अवसर पर अति विशिष्ठ अतिथि पूर्व नगर विधायक अशोक कंसल  ने अपने संबोधन में कहा दिव्यांग सेवा सबसे बड़ा धर्म है, इससे ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं, उन्होंने इस कार्यक्रम को समय समय पर होते रहने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव अनुराग दुब्लिश ने मानव सेवा को आज की आवश्यकता बताया। सभी अतिथियों ने भारत विकास परिषद के सदस्यों व शाखाओं के द्वारा किए जा रहे जन सेवा कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।इस अवसर प्रांतीय उपाध्यक्ष  नीता दुबालिस एवं नवीन सिंघल , प्रांतीय महिला संयोजिका अलका सिंह का सानिध्य प्राप्त हुआ। शाखा संस्थापक सुधीर गर्ग ने बताया कोविड 19 के मद्देनजर सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अलग अलग समय पर 5 - 5 की संख्या में दिव्यांग जनो को उपकरण वितरण के लिए बुलाया गया। शाखा अध्यक्ष अचिन कंसल ने बताया गत दिनांक 19 फरवरी 2020 को आर्य समाज मंदिर में में एक दिव्यांग परीक्षण शिविर लगाया गया था जिसमें डाक्टरों की टीम ने 365 लोगों का परीक्षण कर 81 पात्र लोगों का ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर आदि के लिये विकलांगो का चयन किया गया था। यह उपकरण अप्रैल माह में वितरित होने थें, परन्तु लाॅकडाऊन के कारण इनका वितरण आज दिनांक 12 सितम्बर 2020 को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये किया गया। जिसमें प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक हर 1 घंटे में अलग अलग विकलांगों को नम्बर देकर बुलाया व गेट पर इलैक्ट्रानिक थर्मामीटर से ताप देखकर व सैनटाइज करके अन्दर भेजा गया व बिना मास्क के किसी व्यक्ति को भी अन्दर नही आने दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारत विकास परिषद के प्रांतीय, जिला व शाखाओं के दायित्वधारियों व सम्मानित सदस्यों ने आनलाईन विडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से कार्यक्रम मे शामिल हुए। पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांग जन संस्थान, नई दिल्ली के डाॅ. मोहित जी व डॉ. छितिज को शाखा की तरफ से सम्मान किया गया। शाखा सचिव राजीव गर्ग ने कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया।


          इस अवसर पर 63 ट्राईसाईकिल, 11 व्हीलचेयर, श्रवण यन्त्र, 08 कैलिपर, बैसाखी, छड़ी, ब्लाइंडस्टीक दी गयी। कार्यक्रम का संचालन मुकेश बिंदल व विश्वदीप गोयल ने संयुक्त रूप से किया किया।


          कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल ,  निधीश राज गर्ग , अजय शर्मा,  संगीता अग्रवाल ,  इंदु मिश्रा, एडवोकेट रजनी पंवार , अजय गर्ग ,  संजय अग्रवाल, विजय वर्मा , कुलदीप कुकरेजा सहित सभी शाखा दायित्वधरियों सदस्यों का सहयोग रहा।


 


 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...