मंगलवार, 22 सितंबर 2020

भाजपा विरोधी ब्राह्मण कर रहे बहिष्कार की बात : विक्रम सैनी


मुजफ्फरनगर । भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग पूरी तरह भाजपा व उनके साथ हैं, ओर जो लोग उनके बहिष्कार की धमकी दे रहे हैं, वह दूसरे राजनीतिक दलों से जुडे हैं।


आज खतौली में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने ब्राह्मण समाज के लोगां द्वारा चुनाव में उनका बहिष्कार किए जाने के ऐलान पर कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग पूरी तरह उनके व भाजपा के साथ हैं। जो लोग उनके बहिष्कार व वोट न देने की धमकी दे रहे हैं वह दूसरे राजनीतिक दलों से जुडे हैं। उन्होने कहा कि आज 98 प्रतिशत हिंदू मतदाता भाजपा के साथ हैं।


याद रहे कि खतौली सीट से विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाकर ब्राह्मण समाज के लोगाें ने मुख्यमंत्री से उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। सोमवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किये जाने पर गहरा आक्रोश प्रकट करते हुए उनका बहिष्कार करने की बात कही थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...