रविवार, 27 सितंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 27 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 27 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - रविवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 07:46 तक तत्पश्चात द्वादशी*


⛅ *नक्षत्र - श्रवण रात्रि 08:50 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*


⛅ *योग - सुकर्मा रात्रि 07:22 तक तत्पश्चात धृति*


⛅ *राहुकाल - शाम 05:00 से शाम 06:30 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:29* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:28* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - पद्मिनी (कमला) एकादशी* 


 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*


💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*


💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*


💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाये।


💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*


💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*


💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*


💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *पद्मिनी (कमला) एकादशी* 🌷


🙏🏻 *पद्मिनी (कमला) एकादशी ( पापनाशक तथा भक्ति, युक्ति व समस्त तीर्थों म यज्ञों का फलप्रदायक व्रत)*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *आर्थिक फायदा और कर्जा मुक्ति* 🌷


💰 *आर्थिक फायदा नहीं होता है तो दुकान पे जाने से पहले झंडु (गेंदे के फूल/मेरी गोल्ड) के फूल की कुछ पंखुड़ियाँ, हल्दी और चंदन में घिस कर तिलक करें गुरुमंत्र का जप करें फिर दुकान पे जायें तो कोई ग्राहक खाली हाथ नहीं जायेगा, आर्थिक लाभ बढ़ेगा*


👉🏻 *गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करके जायें, कर्जा है तो उतरजायेगा*


🙏🏻 🌺🙏


 


धन प्राप्ति या फिर वृद्धि के कई उपाय बताये गए हैं। लेक‍िन यहां हम बड़े-बुजुर्गों की दी गई सलाह का ज‍िक्र कर रहे हैं। उनके अनुसार शाम के समय ये 5 काम करने से धन लाभ होता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये काम?


 


सूर्य डूबने के समय करना चाह‍िए ये काम


 


बड़े-बुजुर्गों के अनुसार पूजा घर में कभी भी पूर्वजों की फोटो नहीं रखनी चाहिए। लेक‍िन घर में जहां भी आप पूर्वजों की फोटो रखते हैं। वहां न‍ियम‍ित रूप से सूर्य डूबते समय दीपक जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है और धन वृद्धि होती है।


 


 


सूर्यास्त के समय घर आते हैं तो रखें ख्‍याल


 


अगर आप सूर्यास्‍त के समय घर आते हैं तो ध्‍यान रखें क‍ि कभी भी घर खाली हाथ नहीं आना चाहिए। जब भी शाम को घर जाएं तो कुछ न कुछ लेकर ही जाएं। ऐसा करने से देवी लक्ष्‍मी की कृपा होती है।


 


 


 


बजाते हों शंख तो रखें ध्‍यान


 


बुजुर्गों की मानें तो ज‍िस घर में शंख होता है वहां लक्ष्‍मी का वास होता है। इसल‍िए घर में शंख जरूर रखना चाहिए। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि सूर्यास्त के बाद शंख नहीं बजाना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि शाम के समय शंख बजाने से लाभ के बजाए धन हान‍ि होती है।


इस बात का भी रखें ख्‍याल


 


शाम को न‍ियम‍ित रूप से पूजा-पाठ और आरती करनी चाहिए। साथ ही भगवान को भोग भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं। साथ ही घर में हंसी-खुशी का माहौल बनाएं। ध्‍यान रखें क‍ि शाम के समय घर में कभी भी कलह का वातावरण नहीं होना चाहिए। अन्‍यथा देवी लक्ष्‍मी रूठ जाती हैं।


 


 


 


लेन-देन के मामले में ध्‍यान रखें इसका


 


बड़े-बुजुर्ग कहते हैं क‍ि यद‍ि संभव हो तो शाम के समय धन के लेन-देन से बचना चाहिए। खासतौर पर शाम को क‍िसी को भी कर्ज देने से बचना चाहिए। ऐसा करने से धन का आवागमन बाध‍ित होता है। लेक‍िन अगर क‍भी क‍िसी को धन की सख्‍त जरूरत हो तो धन द‍िया जा सकता है


 


पंचक


 


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष (Aries)


पॉजिटिव- आज का दिन पारिवारिक व आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदाई है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ विश्वास से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।


नेगेटिव- कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। आज भी ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही है। इसलिए स्वयं पर भरोसा रखकर कार्य करेंगे, तभी सफलता प्राप्त होगी। साथ ही संपर्क सूत्रों को मजबूत बनाकर रखें।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे, जो आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। व्यवसायिक लोगों के बीच आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।


लव- पारिवारिक माहौल बहुत ही सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ी बहुत खांसी, जुकाम जैसे परेशानी महसूस हो सकती हैं। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है।


 


वृष (Taurus)


पॉजिटिव- आप घर की साज-सज्जा व रचनात्मक कार्यों में अपने आप को व्यस्त रखेंगे। घर के रखरखाव संबंधी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।


नेगेटिव- ध्यान रखें कि घर की व्यस्तता की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं, जोकि बहुत महत्वपूर्ण थे। इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। कभी-कभी गुस्सा या वाणी में कटूता के कारण बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है।


व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक निगरानी रखने की आवश्यकता है। कर्मचारियों की कुछ लापरवाही का खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। और किसी प्रकार के नुकसान की भी आशंका लग रही है।


लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। क्योंकि अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।


स्वास्थ्य- गैस व कब्जियत की शिकायत रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।


 


मिथुन (Gemini)


पॉजिटिव- आज छुट्टी का पूरा फायदा उठाएंगे। परिवार के साथ हास-परिहास व मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी।


नेगेटिव- ऑफिस के कुछ काम घर से करने पड़ सकते हैं। परंतु आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे। इसलिए लापरवाही करने के बजाय काम को स्थगित करना ज्यादा उचित है।


व्यवसाय- सरकारी छुट्टी होने के बावजूद भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में समय देना पड़ेगा। परंतु किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती हैं। धन का लेनदेन करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


लव-पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। परंतु इसका असर परिवार पर ना आने दें। आपस में ही बैठकर सुलझाएंगे तो अच्छा है।


स्वास्थ्य- शरीर में हल्की कमजोरी व थकान महसूस होगी। लापरवाही ना बरतें और तुरंत इलाज करें।


 


कर्क (Cancer)


पॉजिटिव- विद्यार्थियों की पढ़ाई या कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होगा। सिर्फ अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करने की जरूरत है। इससे आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी वाद-विवाद भी किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल हो जाएंगे।


नेगेटिव- अपरिचित व्यक्तियों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। आपके साथ विश्वासघात या धोखा हो सकता है। संतान की कोई जिद या अड़ियल रवैया आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। इसलिए परिवार में डिसिप्लिन बनाकर रखना अति आवश्यक है।


व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना काफी समय से रुकी हुई थी आज उसे पूरा करने का उचित समय है। कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। आर्थिक गतिविधियों को सुधारने में ध्यान केंद्रित रखें। किसी प्रकार के नुकसान की भी आशंका बनी हुई है।


लव- प्रेम प्रसंग मर्यादा पूर्ण रहेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण पति-पत्नी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सचेत रहें।


स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें।


 


सिंह (Leo)


पॉजिटिव- सिंह लग्न के व्यक्तियों में आत्मबल व आत्मविश्वास की प्रबल भावना रहती है। आज भी ग्रह गोचर इनके पक्ष में हैं। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। क्योंकि यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होने वाले हैं।


नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास की वजह से आपको नुकसान भी सहना पड़ सकता है। अपनी इस कमीं पर ध्यान दें। आलस को भी अपने ऊपर हावी ना होने दें, क्योंकि इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं।


व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक समय व्यतीत होगा। परंतु वर्कर्स की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। उनकी वजह से काम में रुकावट आ सकती है। पेमेंट आदि एकत्रित करने के लिए आज का दिन उत्तम है।


लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न होने से दरार आएगी।


स्वास्थ्य- गर्मी व पसीने की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी। धूप में जाने से परहेज करें और ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें।


 


कन्या (Virgo)


पॉजिटिव- धर्म-कर्म व समाज सेवा से संबंधित कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। और सामाजिक मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर के प्रति पूरी तरह गंभीर रहेंगे।


नेगेटिव- परंतु सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक मुद्दों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। घर से संबंधित कुछ काम रूकने से तनाव उत्पन्न हो सकता है, हालांकि आप समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि उनकी किसी गलती की वजह से आपको पार्टी के समक्ष नीचा देखना पड़ सकता है। निवेश संबंधी कार्यों में कोई फैसला लेने से पहले उस पर सोच-विचार अवश्य करें।


लव- अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। साथ ही प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह में परिणित होने के योग बने हुए हैं।


स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या व खानपान को संयमित रखें। क्योंकि गैस व एसिडिटी जैसी हल्की-फुल्की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।


 


तुला (Libra)


पॉजिटिव- सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना आपका महत्वपूर्ण गुण है। अपनी ऊर्जा का भरपूर सदुपयोग करें। और अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। आपके लिए अवश्य लाभदायक स्थितियां बनेगी।


नेगेटिव- परिवार के सदस्यों को उनके अपने तरीके से कार्य करने दे। उनका सहयोग करें इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। क्योंकि कभी-कभी आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। आपके साथ विश्वासघात होने की आशंका है। साथ ही किसी आर्डर के डूब जाने से नुकसान भी सहन करना पड़ सकता है।


लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।


स्वास्थ्य- बदलते मौसम से संबंधित हेल्थ खराब रह सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।


 


वृश्चिक (Scorpio)


पॉजिटिव- राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप विशेष मुकाम भी हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं।


नेगेटिव- परंतु ध्यान रखें कि आपका गुस्सा और दूसरों पर बहुत अधिक अधिकार पूर्ण व्यवहार करना आपको अपने नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बच्चों का अपनी पढ़ाई व करियर को लेकर तनाव रहेगा।


व्यवसाय- शिक्षा संस्थान तथा बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। परंतु मेहनत की अधिक आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ऑफिस का काम अधिक होने से घर पर भी समय देना पड़ सकता है।


लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में खटास ना आने दें। प्रेम संबंधित जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।


स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, बेहतर होगा कि आज स्थगित ही रखें।


 


धनु (Sagittarius)


पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आपके हक में हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी विवाद पूर्व मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की चर्चा भी होगी।


नेगेटिव- कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ लें। आप से कोई भूल हो सकती है या कोई चीटिंग भी कर सकता है। बेहतर तो यही है कि आज इन गतिविधियों को स्थगित रखें।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी उपस्थिति तथा निगरानी में ही करवाएं।


लव- पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।


स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपने वजन को भी कंट्रोल करना आवश्यक है।


 


मकर (Capricorn)


पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा घर की व्यवस्था को अनुशासित बनाकर रखने में आप कामयाब भी रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।


नेगेटिव- परंतु ध्यान रखिए कि घर के लोगों के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। सबको अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है। इससे घर का माहौल खराब नहीं होगा। तथा बच्चों में आत्मविश्वास भी जागृत होगा।


व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं। परंतु कार्य बिना व्यवधान के संपन्न नहीं होंगे, इसलिए धैर्य बनाकर रखे। कंपटीशन के माहौल में अधिक मेहनत की जरूरत है।


लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। इनकी वजह से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है।


स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।


 


कुंभ (Aquarius)


पॉजिटिव- आज आपका दिन पारिवारिक लोगों की सुख-सुविधा तथा देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे सभी सदस्य अपने आपको और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। तथा आपसी भावनात्मक संबंध भी मजबूत होंगे।


नेगेटिव- कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें रखना और उन पर रोक-टोक करना आपके संबंधों के बीच में दूरियां ला सकता है। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें।


व्यवसाय- पारिवारिक मित्रता के बावजूद कार्य क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि आपने कार्य संबंधी नीतियों में जो परिवर्तन किए हैं उसके लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।


लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मीठी नोकझोंक रहेगी। जो आपसी संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।


स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट रह सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें।


 


मीन (Pisces)


पॉजिटिव- आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक मान-सम्मान व सम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। बच्चों तथा परिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।


नेगेटिव- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपका अहित करने की कोशिश करेंगे। इसलिए इन सबकी तरफ से चैकन्ना रहना बहुत जरूरी है। आज बाहरी संपर्क अथवा किसी प्रकार की यात्रा स्थगित ही रखें। क्योंकि कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।


व्यवसाय- बहुत अधिक कामयाबी की चाह में गलत रास्तों का चुनाव ना करें। इससे आपके मान-सम्मान व साख पर धब्बा लग सकता है। अपने अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले निपटा लेंगे तो उचित रहेगा।


लव- पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है, इस बात का अवश्य ध्यान रखें।


स्वास्थ्य- थायराइड व रक्तचाप से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...