मुजफ्फरनगर। एक तांत्रिक पर परिवार की तीन महिलाओं को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने तांत्रिक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
जनपद मेरठ के गांव सलावा निवासी पीड़ित व्यक्ति ने खतौली में स्थित रोडवेज के पास से एक तांत्रिक को अपने साथियों के साथ मिलकर पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले तांत्रिक शाहिद गांव शेखपुरा में रहकर तंत्रमंत्र विद्या करता था। उसकी पत्नी उसके पास उपचार के लिए आई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद तांत्रिक ने उसकी पत्नी पर जादू टोना कर उसे अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित का आरोप है कि तांत्रिक उसकी पत्नी व पांच वर्षीय बेटी और 13 वर्षीय बहन को साथ लेकर दवाई लेने गया था। जिसके बाद वे घर नहीं लौटी। उक्त तांत्रिक शेखपुरा गांव से गायब हो गया। एक साल बाद उक्त तांत्रिक के खतौली आने की सूचना लगी। जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा था। पीड़ित ने तांत्रिक पर परिवार के साथ अनहोनी करने की आशंका व्यक्त करते हुए उनकी तलाश की गुहार लगाई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें