बुधवार, 5 अगस्त 2020

राम मंदिर के शिलान्यास पर आर्य समाज ने किया यज्ञ


मुजफ्फरनगर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर आर्य समाज की ओर से यज्ञ किया गया। स्वामी सत्यवेश ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र और आचरण के अनुगामी बनें।


सरकुलर रोड़ स्थित संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर आयोजित यज्ञ के ब्रह्म चरथावल गुरुकुल के संचालक आचार्य दयादेव तथा यज्ञमान ओमदत्त एवं रेनु आर्य रहे। वेद मंत्रोच्चार से राष्ट्र कल्याण हेतु आहुतियां दी गई। स्वामी सत्यवेश ने कहा कि आदिकाल से यज्ञ देश की सनातन संस्कृति है। रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में यज्ञशाला भी बनाई जाए। स्वामी योगानंद ने कहा कि जीवन को परोपकारी बनाये। आचार्य दयादेव ने कहा कि परमात्मा की वाणी वेद है। मनुष्य को ईश्वर की भक्ति, प्रार्थना और उपासना करनी चाहिए। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि श्री राम के आदर्शों, त्याग, चरित्र, जीवन मूल्यों को आचरण में लाये। शुभवेला पर आरएसएस के सामाजिक सद्भाव प्रमुख जयपाल सिंह तथा विहिप के राधेश्याम विश्वकर्मा को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने शाल एवं सत्यार्थ प्रकाश देकर अभिनंदन किया गया। आंनद पाल सिंह आर्य, आर.पी.शर्मा और गजेंद्र राणा ने अतिथियों का माल्यार्पण किया। ख़ुशी आर्य ने राम भजन सुनाया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह, मंगत सिंह आर्य, सतीश आर्य, जगदीश प्रसाद त्यागी, राजवीर सिंह आर्य, हरपाल सिंह, वेदपाल सिंह सलेमपुर, सोमपाल आर्य, भगत सिंह बसेड़ा, ईश्वर सिंह, सहदेव सिंह आर्य, नरेश विश्वकर्मा, योगेश्वर दयाल, राकेश देवी, धन कुमार शर्मा, सोना देवी आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...