शनिवार, 22 अगस्त 2020

पंजाब सीमा पर सुरक्षाबलों ने पांच घुसपैठियों को मार गिराया


तरनतारन। पंजाब से लगती पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षाबलों ने पांच घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। तरन तारन के खेमकरन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को तड़के हुई। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब डल सीमा चौकी पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं, जिसके बाद उन्होंने तड़के करीब 4:45 बजे गोलियां चलाईं। घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...