शनिवार, 22 अगस्त 2020

मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से नीचे कूदकर भागी महिला मरीज

टीआर ब्यूरो


मेरठ। मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक महिला मरीज तीसरी मंजिल से पाइप के सहारे नीचे कूदकर भाग गई। इसकी जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी लोग उसकी खोज में जुट गए हैं। सीसीटीवी में उसके पाइप के सहारे नीचे कूदने का फुटेज कैद हाे गया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 


बताया जा रहा है अयोध्या की रहने वाली महिला चांदनी मेडिकल के मनोरोग वार्ड में भर्ती थी। डॉक्टरों के मुताबिक वह मंदबुद्धि थी। वह ताला तोड़कर पीछे के रास्ते से तीसरी मंजिल से पाइन लाइन के सहारे नीचे उतर कर फरार हो गई। अस्पताल प्रशासन ने की सूचना थाना मेडिकल पुलिस को दी वह की तलाश कर रहेद। अभी कुछ महिला मरीज का कुछ पता नहीं चल सका है। इलाज कर रहे मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण पाल ने बताया कि जिला अस्पताल से रेफर होकर 7 अगस्त को भर्ती कराई गई थी। 14 अगस्त को भी बिना किसी को बताए वार्ड से गायब हो गई। पुलिस इसकी तलाश कर दोबारा से वार्ड में भर्ती कराया था। यह महिला बुधवार को वार्ड के पीछे पाइन लाइन को पकड़कर नीचे उतर गई गायब हो गया। महिला के फरार होने से अस्पताल प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी। इसके भागे हुए एक वीडियो वायरल हुआ है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...