गुरुवार, 27 अगस्त 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 27 अगस्त 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 27 अगस्त 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - नवमी सुबह 09:25 तक तत्पश्चात दशमी*


⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा दोपहर 12:37 तक तत्पश्चात मूल*


⛅ *योग - विष्कम्भ शाम 05:38 तक तत्पश्चात प्रीति*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:02 से शाम 03:37 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:22* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:57* 


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - श्री रामदेव पीर नवरात्रि समाप्त, गौरी बलिदान-विसर्जन*


 💥 *विशेष - नवमी को लौकी नही खाना है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷


➡ *28 अगस्त 2020 शुक्रवार को सुबह 08:39 से 29 अगस्त शनिवार को सुबह 08:17 तक एकादशी है ।*


💥 *विशेष - 29 अगस्त, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*


🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*


🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*


🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷


🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷


🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...* 🌞 


🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां


पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020


पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020 


एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020 


सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020


पंचक


 


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


एकादशी


 


इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष - पॉजिटिव- आज अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय ज्यादा व्यतीत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी।


नेगेटिव- व्यर्थ के कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र की भी धन द्वारा सहायता करनी पड़ सकती हैं। बच्चों की बात को लेकर चिंता रहेगी। उनकी समस्याओं का हल निकालने के लिए भी कुछ समय निकालना आवश्यक है।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के ऊपर आप का दबदबा रहेगा और आपके सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे परंतु मंद गति से। नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम से भी उनके बॉस व अधिकारी संतुष्ट रहेंगे।


लव- पति-पत्नी के संबंधों को मधुर रहेंगे। परंतु बाहरी व्यक्तियों के हस्तक्षेप की वजह से कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं।


स्वास्थ्य- अत्यधिक क्रोध व आवेश में आने से बचें। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर आदि की समस्या रहेगी।


भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1


 


वृष - पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को मजबूत बनाने में रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। वास्तु के नियमों का भी पालन करें तो उचित रिजल्ट मिलेंगे। आध्यात्मिक क्रियाओं में रुचि बढ़ेगी।


नेगेटिव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति को पैसा उधार देते समय सावधान रहें क्योंकि वापसी की संभावना मुश्किल है। किसी पारिवारिक व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों से भी संबंध मधुर बनाकर रखना आवश्यक है।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ध्यान नहीं दे पाएंगे। अधिकतर काम घर में रहकर ही करें तो अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने स्थानांतरण के लिए जल्दबाजी ना करें। अभी शांति से बैठे रखना ही आवश्यक है।


लव- जीवनसाथी के साथ किसी व्यक्ति की वजह से कुछ कलह उत्पन्न हो सकती है। इन बातों को समय रहते सुलझा लेंगे तो ठीक रहेगा अन्यथा गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।


भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5


 


मिथुन - पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से उबकर आज अपना समय आराम और कलात्मक संबंधी कार्यों में व्यतीत करेंगे। अपनी दबी हुई प्रतिभाओं का इस्तेमाल करके आप अपने अंदर दोबारा एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।


नेगेटिव- कभी-कभी आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं तथा चचेरे भाइयों से भी संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है, किसी तरह की अनबन होने की आशंका लग रही है। बड़े भाई या वरिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान अवश्य करें।


व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनर की योजनाएं व कार्य क्षमता बिजनेस को एक नई गति प्रदान करेगी। आज आप मार्केटिंग संबंधी कार्यो में अधिक ध्यान लगाएं। नौकरी में ऑफिस के वातावरण में कुछ परिवर्तन आ सकता है।


लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जीवन साथी की धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में रुचि घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगी।


स्वास्थ्य- स्वभाव में तनाव व चिड़चिड़ापन रह सकता है। मेडिटेशन व योगा पर अधिक ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6


 


कर्क - पॉजिटिव- दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लें। आपकी आय के साधनों में सुधार आएगा। तथा आर्थिक गतिविधियां सुदृढ़ बनेगी। किसी भी योजना को बनाने से पहले जल्दबाजी ना करके उस पर पूरी तरह विचार विमर्श अवश्य करें।


नेगेटिव- भावुकता में निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। व्यर्थ के खर्चों की भी अधिकता रहेगी। कभी-कभी आपका अधिकार पूर्ण व्यवहार दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है इसलिए अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन बनाकर रखना अति आवश्यक है।


व्यवसाय- आप किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज उचित समय है। यह काम आपको धीरे-धीरे ऊंचाइयों पर भी लेकर जाएगा। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद भी आपके लिए सहायक रहेगी।


लव- किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति में जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बनाकर रखेगी। तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।


स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। डायबिटीज संबंधी जांच भी अवश्य करवाएं।


भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


 


सिंह - पॉजिटिव- सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव आपकी राशि में विराजमान होकर आपको भरपूर ऊर्जा व आत्मविश्वास प्रदान कर रहे हैं। इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में पूरी तरह मेहरबान है, इसका भरपूर उपयोग करें।


नेगेटिव- परंतु कभी-कभी आपकी इगो और अति आत्मविश्वास आपको समाज से कुछ अलगाव भी दे सकता है। संतान की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखना आवश्यक है। मित्रों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।


व्यवसाय- आज किसी के साथ भी पार्टनरशिप ना करें। क्योंकि इससे संबंधित कार्यों में अनबन होने की आशंका अधिक लग रही है। लेबर परेशान करेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए उन्नति के बेहतरीन योग बने हुए हैं। इसलिए अपने कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित रखें।


लव- जीवन साथी के साथ कुछ तनाव रहेगा। इसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है। परंतु आपका सहयोग व समझदारी, स्थिति को संभाल लेगी।


स्वास्थ्य- नसों व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपने खान-पान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


 


कन्या - पॉजिटिव- आज आपका अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों में व्यतीत होगा। कुछ नए लोगों के साथ संपर्क भी स्थापित होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। परिजनों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी।


नेगेटिव- परंतु व्यर्थ की मित्रता से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसमें नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके घर-परिवार के लिए चिंता का कारण बन जाता है। संतान के ऊपर अधिक रोक-टोक ना करके उन्हें भी कुछ स्वतंत्रता मिलना आवश्यक है।


व्यवसाय- पारिवारिक व्यवसाय में उन्नति होगी। किसी प्रकार की भी यात्रा को स्थगित ही रखें। क्योंकि आज इससे नुकसान ही होने की आशंका है। अपनी गतिविधियों को दूसरों के समक्ष बयान ना करें। अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है।


लव- अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवन साथी का परिवार की व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग रहेगा।


स्वास्थ्य- एसिडिटी व गैस जैसी समस्या रह सकती है। अत्यधिक गरिष्ठ व तला हुआ खाने भी से बचें।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8


 


तुला - पॉजिटिव- आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं, और इसमें आप सफल भी होंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी आपका पूरा ध्यान लगा हुआ है। सगे संबंधियों का भी आपकी इन योजनाओं में भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक संस्थान में जाने का अवसर भी मिलेगा।


नेगेटिव- युवा वर्ग जल्दी धनी होने की चाह में किसी भी गलत रास्ते का प्रयोग ना करें। अपनी अत्यधिक उम्मीदों पर कुछ ठहराव लाएं। तथा धैर्य बनाकर अपने कार्यों को संपन्न करते चलें। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बड़ा इश्यू बन सकता है।


व्यवसाय- वर्तमान व्यवसाय से संबंधित कुछ नया करने की कोई योजना बन रही है तो उस पर एक बार फिर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। अनिर्णय की स्थिति में स्वजनों की राय अवश्य लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कार्य से संबंधित कोई तनाव उत्पन्न हो सकता है।


लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके कई कार्यों में सहायक रहेगा। तथा घर का वातावरण भी अनुशासित और मर्यादित बना रहेगा।


स्वास्थ्य- किसी प्रकार की चोट लगने या एक्सीडेंट होने की आशंका लग रही है वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- आज आप किसी भी कार्य को अपनी चाणक्य नीति द्वारा संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति और भी बेहतर बनेगी। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धिया प्रदान करेंगे। इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।


नेगेटिव- बीती हुई पुरानी बातों से संबंधित कोई मुद्दा दोबारा उठ सकता है। जिसकी वजह से तनाव के अतिरिक्त और कुछ हासिल नहीं होने वाला। अपने गुस्से व उत्तेजना पर काबू रख कर सहज तरीके से काम करें।


व्यवसाय- गवर्नमेंट से संबंधित व्यवसाय में गति आएगी। थोड़ा बहुत अगर उतार-चढ़ाव आता है तो व्यथित ना होकर अपनी कार्य संबंधी कमिंयों में सुधार लाएं। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग आपकी कई समस्याओं का हल निकालने मे सहायता करेगा।


लव- पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। घर के सदस्य अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे।


स्वास्थ्य- गर्मी जनित कोई त्वचा संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। हाइजीनिक रहना अति आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3


 


धनु - पॉजिटिव- आपका आदर्शवादी तथा मर्यादापूर्ण स्वभाव समाज में आपका मान-सम्मान बनाकर रखता है। आपका ध्यान अध्यात्म संबंधी किसी बात को गहराई में जानने के लिए उत्सुक रहेगा। और इससे आपको आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी।


नेगेटिव- संतान का नकारात्मक प्रभाव तथा गतिविधियां परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए उन पर नजर रखना अति आवश्यक है ताकि समय रहते स्थितियां काबू में आ जाएं। आय के साधन बने रहेंगे परंतु मंद गति से।


व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। साथ ही स्वजनों का सहयोग भी आपके कार्यों में सहायक रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की तरक्की के लिए ग्रह स्थितियां बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। इनका सदुपयोग करें।


लव- स्वजनों से बहुत अधिक उम्मीदें रखना आपके लिए थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। विवाहेत्तर संबंध से पारिवारिक जीवन में कुछ हलचल होगी इसलिए सावधान रहें।


स्वास्थ्य- किसी प्रकार की एलर्जी के इन्फेक्शन की संभावना लग रही हैं। मौसमी वातावरण से अपना बचाव रखें।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9


 


मकर - पॉजिटिव- प्रत्येक कार्य को करने से पहले उसका योजनाबद्ध तरीके से विचार विमर्श करना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। विदेश जाने के उत्सुक व्यक्तियों के लिए शुभ सूचना प्राप्त होगी। टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकते हैं।


नेगेटिव- परंतु कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। इसलिए उन्हें क्रियान्वित करने में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। दिमाग पर अधिक जोर देने का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। और घर में भी किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।


व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी जो बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। उसमें प्रयासरत रहें, आपको सफलता प्राप्त होगी। युवा वर्ग किसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्यों के प्रति उचित परिणाम ना मिलने से कुछ परेशान रहेंगे।


लव- घर की समस्याओं को लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार हो सकती है। परंतु आज बैठकर सुलझाने से समस्याएं जल्दी काबू में भी आ जाएंगी।


स्वास्थ्य- एलर्जी व गुप्त रोग होने की आशंका लग रही है। हाइजीनिक रहें और अपना इलाज ठीक से करवाएं।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


 


कुंभ - पॉजिटिव- आप रोजमर्रा की दिनचर्या से उबकर अपनी कलात्मक व खेलकूद संबंधी रूचियों में समय व्यतीत करेंगे। जिससे आपको खुशी मिलेगी और एक नई ऊर्जा अपने अंदर महसूस करेंगे। अधिकतर समय घर से बाहर व्यतीत होगा।


नेगेटिव- परंतु इस सबके साथ-साथ घर की व्यवस्था पर भी ध्यान देना अति आवश्यक है। क्योंकि आपके लापरवाही बच्चों को भी अपनी पढ़ाई से भटका सकती है। और अपने नजदीकी संबंधियों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है।


व्यवसाय- व्यवसाय में आपके संपर्क सूत्रों व मार्केटिंग से नए अनुबंध प्राप्त होंगे। तथा आर्थिक स्थिति भी अधिक बेहतर होगी। साझेदारी से जुड़े काम में किसी प्रकार की अनबन उत्पन्न हो सकती है।


लव- पति-पत्नी दोनों अपने अपने कार्यों में व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। इसका असर घर के वातावरण को भी दूषित कर सकता है। प्रेम संबंधों में भी ना कामयाबी रहेगी।


स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गला खराब जैसी समस्या रह सकती है। थायराइड की भी समस्या बढ़ सकती हैं।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


 


मीन - पॉजिटिव- भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपको उपलब्धियां प्रदान करेगा। जिससे आपका भाग्य स्वतः ही मजबूत हो जाएगा। आय के स्रोत प्रशस्त होंगे। घर में मौजमस्ती व मनोरंजन भरा वातावरण रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।


नेगेटिव- अपने क्रोध व जिद पर काबू रखना अति आवश्यक है। मामा पक्ष के साथ भी आपके संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। अतः संबंधों को खराब होने से बचाना आपका दायित्व है।


व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग व एजुकेशन से संबंधित व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। आप अपनी बौद्धिक क्षमता द्वारा किसी भी कार्य को सुचारु रुप से करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज कार्य की अधिकता के कारण कुछ तनाव रहेगा।


लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परंतु आप घर और व्यवसाय दोनों में संतुलन बनाकर रखेंगे जिसकी वजह से घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा।


स्वास्थ्य- पित्त संबंधी समस्या जैसे एसिडिटी और गैस आदि रह सकती हैं। संयमित खानपान व दिनचर्या रखें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1


 


जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है।


 


अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...