भगवान आषुतोष के लिए श्रावण मास सबसे प्रिय है। ऐसे में पूरे सावन भर भोलेनाथ की कृपा बरसती है। इस बार कांवड यात्रा तो नहीं हो रही है, लेकिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए घर पर ही पूजा पाठ करके तमाम परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। शनि कि साढ़ेसाती से लेकर तमाम समस्याओं को लेकर भगवान शिव की अर्चना लाभकारी हो सकती है। पंडित आशुतोष मिश्र बताते हैं कि सावन के हर सोमवार को शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना चाहिए और उसके पास ही बैठकर शनि के बीज मंत्र का जप करें। सुंदरकांड का पाठ करने से भी लाभ मिलता है। जानते हैं साल 2020 के सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपको राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।
मेष- राशि के जातकों को लोटे के जल में थोड़ा गुड़ मिलाकर भोलेबाबा का अभिषेक करना चाहिए। मासिक शिवरात्रि पर शिवजी की विशेष पूजा करनी चाहिए। आप शिवजी पर लाल फूल चढ़ाएं।
वृषभ- शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए चांदी या स्टील के लोटे का ही इस्तेमाल करें। वृषभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर सफेद चंदन, दही, सफेद फूल और चावल चढ़ाना चाहिए, लाभ मिलेगा।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा तीन बेल के पत्तों से करनी चाहिए। आप शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए गन्ने के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कर्क- इस राशि के जातकों को घी से भगवान शिव का अभिषेक करने से विशेष लाभ मिलेगा। शिवजी को कच्चा दूध चढ़ाएं और सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
सिंह- सिंह राशि के जातकों को पानी में गुड़ मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। भोलेनाथ को गेहूं चढ़ाने से भी आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
कन्या- कन्या राशि के जातकों को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए गन्ने के रस से उनका अभिषेक करना चाहिए। आप उन्हें बेल के पत्ते और भांग के पत्ते भी चढ़ा सकते हैं।
तुला- इस राशि के जातकों को भोलेनाथ की असीम कृकृपा पाने के लिए सावन माह में आने वाली मासिक शिवरात्रि पर शिवजी की विशेष पूजा करनी चाहिए। शहद, इत्र, फूलों से सुंगंधित किया हुआ जल या फिर तेल से उनका अभिषेक करें।
वृश्चिक- इस राशि के जातक भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।
धनु- आप केसर या हल्दी मिले दूध से शंकर भगवान का अभिषेक करें। बेल के पत्ते और पीले फूल भी आप उन्हें चढ़ाएं।
मकर- मकर राशि के लोगों के लिए काले तिल से शिवजी का अभिषेक करना लाभकारी रहेगा।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को काले तिल से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही आपको अभिषेक के लिए गंगाजल का इस्तेमाल करना चाहिए।
मीन- इस राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा या शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय पीले रंग के फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। शिवजी को पीली मिठाई का भोग लगाने से भी लाभ मिलेगा।
सोमवार, 13 जुलाई 2020
अपनी राशि अनुसार सावन में ऐसे मनाए भोले को, होगा कल्याण
Featured Post
गुरुवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌤️ *दिनांक - 14 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - गुरूवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें