गुरुवार, 14 मई 2020

थक गया बेटा तो मां ने ब्रीफकेस पर बैठाकर पूरा किया सफर

         
टीआर ब्यूरो
नई दिल्ली। लॉकडाउन में  पैदल घर जाने वाले  भूखे प्यासे चलते इन लोगों की रास्ते में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लेती। किसी की चप्पल फट गई तो किसी का बच्चा थक जाने के कारण आगे नहीं चल पा रहा।  
एक ऐसा ही मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी सो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है यह वीडियो आगरा में बनाया गया है। कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद जब एक छोटा बच्चा थक जाता है तो मां उसे  ब्रीफकेस के ऊपर बैठा देती है और ब्रीफकेस को घसीटकर आगे बढ़ती जाती  है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ चल रहा मजदूरों का यह ग्रुप पंजाब से झांसी जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...