रविवार, 3 मई 2020

रेड जोन जिलों में प्रत्येक घर होगा सैनेटाइज, रोकेंगे गोकशी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  कहा कि रेड जोन के एक-एक घर का सैनेटाइजेशन किया जाए।  इन क्षेत्रों में हर व्यक्ति व डोर स्टेप डिलीवरी में लगे लोगों का भी चेकअप किया जाए। तीसरे चरण के लाॅकडाउन में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियांे की अनुमति नहीं होंगी। गोकशी रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेण्ट, सरिया, गिट्टी इत्यादि की दुकानों को खोलने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात डीएम व एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ बैठक में यह बात कही। राज्य सरकार द्वारा गाइडलाइन्स सभी जिलों को भेज दी जाएंगी।  लोगों की सुविधा के लिए हाॅट स्पाॅट क्षेत्र के बाहर सब्जियों की दुकानें ज्यादा समय तक खोली जाएं। सभी जिलों में 25 हजार क्वारण्टीन की क्षमता तय की जाए।  उन्होंने प्रत्येक जनपद में एक ही जगह पर 100 बेड क्षमता वाला एल-1 हाॅस्पिटल सभी आवश्यक उपकरणों के साथ स्थापित करने के निर्देश दिए।  पुलिस अधिकारी यह  करें कि उनके क्षेत्रों में गोकशी न होने पाए। प्रदेश में शराब की दुकानें खोलने के लिए भी निर्णय नहीं हो सका है। हालांकि प्रदेश सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन को मानने का आश्वासन दिया है लेकिन देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों के साथ वीसी की है। बताया जा रहा है कि इसमें जिलाधिकारियों से फीडबैक लिया गया है। इसके आधार पर प्रदेश सरकार अपने स्तर पर निर्णय लेगी। अगर दुकानों को खोला जाएगा तो ज्यादा संभावना ग्रामीण इलाकों में दुकानें खोलने की है। इसके बाद शहरी क्षेत्र में भी कुछ शर्तों के साथ शराब दुकानें खोली जा सकती हैं।
कोरोना से अप्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेण्ट, सरिया, गिट्टी इत्यादि की दुकानों को खोला जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा तथा अन्य योजनाओं के तहत कार्य प्रारम्भ करवाए जाएं।  प्रदेश का आयुष विभाग अपना एक एप भी लाॅन्च करेगा।राज्य की सभी अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सीमाएं सील रखी जाएं। बिना अनुमति किसी को भी सीमाओं में प्रवेश न दिया जाए।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...