सोमवार, 18 मई 2020

प्रवासी मजदूरों ने किया हंगामा,कहा हमारी साइकिलें दिला दो हम खुद चले जाएंगे घर


मुजफ्फरनगर। पंजाब और हरियाणा से आ रहे प्रवासी मजदूर परेशानी का सबब बने हैं। दो दिन से प्रशासन इन्हें लेकर परेशान है। आज फिर रतनपुरी इलाके में प्रवासी मजदूरों ने पुलिस पर जबरन रोकने और उन्हें घर जाने की इजाजते देने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।
बहराइच, गोंडा, बस्ती, आजमगढ़ व बिहार के अन्य जिलों के रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने आज रतनपुरी के निजानंद आश्रम में रोकने को लेकर हंगामा कर दिया और पुलिस पर जबरदस्ती का आरोप लगाते हुए कहा कि  पंजाब के लुधियाना से अपने घरों को जाते समय उन्हें  13 मई को सहारनपुर के नांगल स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में रोका था। आरोप है कि प्रशासन रविवार देर रात दो बजे उन्हें घर भेजने की बात कहकर नांगल से गाड़ियों में बैठाकर यहां लाया गया।  इसके बाद यहां उन्हे रोक दिया गया। सभी मजदूर अपने घर जाने की मांग पर अड़े हैं। एसडीएम खतौली इन्द्रकांत द्विवेदी और इंस्पेक्टर रतनपुरी एमपी सिंह मजदूरों को समझाने के लिए पहुंचे। दो घंटे में रोडवेज की व्यवस्था करने के आश्वासन पर मजदूर कुछ देर के लिए शांत हुए। 
इसके बाद फिर से श्रमिकों ने हंगामा किया। श्रमिकों ने सहारनपुर पुलिस पर उनकी सैकड़ों साइकिल भी हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि साइकिलें आश्रम में रखवाली और उन्हें बस में बैठाकर यहां भेज दिया। श्रमिकों ने कहा कि हमें खाना नहीं चाहिए, हमें घर भेज दो या हमारी साइकिलें दिलवा दो, हम साइकिल से घर चले जाएंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...