गुरुवार, 7 मई 2020

मुंबई में 250 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित


नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 250 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गये है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने इसकी जानकारी दी है।  इन लोगों में कोरोना के लक्षण काफी हल्‍के हैं किसी को भी आइसीयू में नहीं रखा गया है। बता दें कि मुंबई भारत का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहर है।
बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 10527 तक पहुंच गई है और अब तक कुल 412 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं धारावी में कुल संक्रमितों की संख्‍या 733 तक पहुंच गई है जिसमें 21 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1233 नये मामले सामने आये है, जिसके बाद राज्‍य में संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 16758 पर पहुंच गई है। राज्य में अब तक 651 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है।
महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा गुजरात प्रभावित है। गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 6625 मामले हैं और 396 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 5532 लोग संक्रमित हैं और 65 मौत हुई हैं। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 4829 हो गई है। यहां इस महामारी से 35 की मौत भी हो चुकी है। राजस्थान में 3317 लोगों में संक्रमण मिला है और 92 मौत हुई हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 3138 केस आए हैं और 185 लोगों की मौत हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...