शनिवार, 2 मई 2020

मस्जिद में भीड कर नमाज पढ़ने पर 15 लोग गिरफ्तार


टीआर ब्यूरो
सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर के एस पी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
उन्होंने बताया कि पूरे जिले में सभी को यह आगाह किया हुआ था कि कोई भी सामूहिक रूप से मस्जिद में नमाज नहीं पड़ेगा क्योंकि इससे सामाजिक दूरी नहीं बने रहने के कारण संक्रमण का खतरा रहता है। मिश्रा ने बताया कि थाना नागल को जानकारी मिली थी कि जुमे की नमाज उमाही गांव की एक मस्जिद में सामूहिक रूप से अदा की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार को थाना नागल पुलिस उक्त मस्जिद पहुंची और वहां 15 लोगो को सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया। मिश्रा ने बताया कि इन लोगों के विरूद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके अनुसार कुछ लोग पुलिस के आने से पहले वहां से भाग निकले। उनकी भी पहचान कराई जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...