गुरुवार, 7 मई 2020

मां के कोरोना संक्रमित होने पर 12 दिन की बच्ची क्वारंटाइन


नोएडा। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान संक्रमित आया के संपर्क में आई महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई। महिला को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और बच्ची को वहीं पर क्वारंटाइन कर दिया गया। महिला के पति और देवर को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।
सेक्टर-8 स्थित 22 वर्षीय आकाश अपनी पत्नी का प्रसव कराने 25 अप्रैल को जिला अस्पताल पहुंचा। इसी दिन युवक की पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया।



 


3.2 किलोग्राम की बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ थी। इसी दौरान जिला अस्पताल की वार्ड आया कोरोना से संक्रमित मिली थी। लिहाजा इस दिन अस्पताल में भर्ती महिलाएं और नवजात को जिला अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया। तीन मई को पत्नी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऐसे में महिला और बच्ची को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बच्ची के नमूने भी लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
पत्नी के पॉजिटिव होने के बाद आकाश और उसके भाई को गलगोटिया हॉस्टल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। आकाश ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक अभी बच्ची और पत्नी दोनों ठीक हैं। मेरे और भाई के नमूने अभी नहीं लिए गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...